12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Mi 9 Pro 5G

Join Us icon

Xiaomi ने आज चीन में एक इवेंट के दौरान नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च किया है। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने Xiaomi Mi 9 Pro को पेश किया है। यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया हैं। इसेक अलावा कंपनी इन नए मी टीवी प्रो को तीन साइज में पेश किया है। Xiaomi का यह स्पेशल ईवेंट China के Beijing शहर में आयोजित किया गया था। आइए आगे आपको फोन के बारे में जानकारी देते हैं।

Mi 9 Pro 5G में डॉट-नॉच डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरा वर्टिकल पोजिशन में लेफ्ट कॉर्नर पर प्लेस्ड होगा। फोन नेक्सट-जनरेशन 5G सेल्यूलर कनेक्टिविटी पर काम करता है। इसके साथ कंपनी ने 30W फैन-कूल वायरलैस चार्जिंग स्टैंड और 50 वॉट वाले 20000एमएएच पावर बैंक को पेश किया है।

कीमत

अगर बात करें कीमत की तो कंपनी ने Mi 9 Pro 5G को 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3699 युआन (लगभग 36,874 रुपए), 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3799 युआन (लगभग 38,000 रुपए) 12जीबी रैम व 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4099 युआन (लगभग 40,883 रुपए) और 12जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4299 युआन (लगभग 42,000 रुपए) है।

Mi 9 Pro 5G स्मार्टफोन

अगर बात करें Mi 9 Pro 5G स्मार्टफोन की तो इसमें Mi 9 का रिफ्रैश्ड वर्जन है, जो सेम डिसप्ले साइज और डिजाइन के साथ आता है। हालांकि इसमें हार्डवेयर में कुछ बदलाव किए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर का है। Mi 9 Pro 5G में Snapdragon 855+ SoC है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.96 गीगार्हट्ज है। फोन में 12जीबी रैम और 512दजीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.39-इंच की एमोलेड डिसप्ले दिया गया है।


पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में नई 30W Mi Charge Turbo वायरलैस चार्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल है, जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। इस तकनीक की मदद से फोन को केवल 48 मिनटों में 100 फीसदी चार्ज कर देता है। वहीं, फोन के साथ 45 वॉट फास्ट चार्जर मिलता है।

इसके अलावा फोन में 30 वॉट वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। वायरलैस चार्जिंग की मदद से यूजर फोन को 50 प्रतिशत 25 मिनट में और 69 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।

अब बात कैमरा सेटअप की तो मी 9 प्रो 5जी में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के सेंसर भी हैं। रियर कैमरा सेटअप सुपर नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड बोकेह, एचडीआर, पनोरमा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here