
Huawei अपनी नोवा सीरीज़ के विस्तार पर काम कर रही है। पिछले दिनों कंपनी के दो आगामी स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर लिस्ट किये गए थे। जिनका नाम Nova 5 और Nova 5i बताया गया था। हाल ही में Huawei Nova 5 को लेकर खबर सामने आई थी कि यह फोन 40वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा और रिटेल बॉक्स में ही 40वॉट का चार्जर भी दिया जाएगा। वहीं आज इसी सीरीज़ के दूसरे मॉडल Huawei Nova 5i की जानकारी भी सामने आ गई है। यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।
गीकबेंच लिस्टिंग
Nova 5i को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 29 मई की है जहां हुआवई नोवा सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन को Huawei GLK-LX3 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इंडिया में इस लिस्टिंग को एमएसपी वेबसाइट द्वारा स्पॉट किया गया है। सबसे पहले गीकबेंच स्कोर की ही बात करें तो यहां Huawei Nova 5i को सिंगल-कोर में 1538 स्कोर दिया गया है। इसी तरह मल्टी-कोर में इस स्मार्टफोन को 5388 स्कोर प्राप्त हुआ है।

Huawei Nova 5i
Nova 5i की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है। गीकबेंच के अनुसार हुआवई अपने इस फोन को कंपनी के ही किरीन 710 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि किरीन 710 चिपसेट 12एनएम तकनीक पर बना मीडरेंज चिपसेट है जो Huawei के साथ-साथ Honor ब्रांड के मीड रेंज स्मार्टफोंस में दिया जाता है। यह भी पढ़ें : Samsung का सस्ता फोन Galaxy A10e गीकबेंच हुआ लिस्ट, रैम और चिपसेट की मिली जानकारी
गीकबेंच पर Huawei Nova 5i को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस बताया गया है। बेंचमार्किंग साइट के अनुसार यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है कि शायद Huawei अपने इस फोन को एक से ज्यादा रैम वेरिएंट्स के साथ टेक बाजार में उतारे। वहीं दूसरी ओर फोन के 3C सर्टिफिकेशन्स की बात करें यहां बताया गया था कि Nova 5i फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 10वॉट चार्जर के साथ पेश किया जाएगा।

Huawei Nova 5i की FCC लिस्टिंग में भी फोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी मिली चुकी है। इस वेबसाइट पर खुलासा हुआ है कि हुआवई नोवा 5आई को 3,900एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।
Huawei Nova 5
नोवा 5 की बात करें तो इस फोन को 40वॉट सुपरचार्ज तकनीक से लैस बताया गया है। फोन के लीक हुए टीपीयू केस से इसके डिजाईन का पता चला था। फोन कवर के बैक पैनल पर बाईं ओर कैमरा सेटअप का कट दिखाया गया है जो वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर का स्पेस दिया गया है। ट्रिपल कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में होंगे वहीं इस सेटअप में ही फ्लैश लाईट कैमरा सेंसर से दाईं ओर दिखाई गई है। यह भी पढ़ें : Motorola Moto Z4 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा
Huawei Nova 5 के इस कवर से पता चला है कि कंपनी अपने इस फोन में 3.5एमएम आडियो जैक भी देगी जो फोन के नीचले पैनल पर स्थित होगा। नीचले पैनल पर ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिया गया है। इस यूएसबी पोर्ट के दाईं ओर जहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं बाईं ओर स्पीकर ग्रिल का कट भी इस कवर में बनाया गया है। बहरहाल Huawei Nova 5 और Nova 5i की स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।



















