8 जीबी रैम, 4200एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे वाले Huawei Nova 7i की कीमत का खुलासा, 14 फरवरी को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/01/Huawei-Nova-7i-2.jpg

Huawei को लेकर पिछले महीने ही खबर सामने आई थी कि कंपनी आने वाली 14 फरवरी को मलेशिया में अपनी ‘नोवा सीरीज़’ का नया फोन लॉन्च करेगी जो Huawei Nova 7i नाम के साथ बाजार में दस्तक देगा। वहीं आज लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा भी हो गया है। हुआवई ने प्रैस वि​ज्ञप्ति भेजते हुए Huawei Nova 7i के वेरिएंट्स और कीमत से पर्दा उठा दिया है। कंपनी द्वारा शेयर की गई कीमत मलेशिया की है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि मलेशिया में लॉन्च होने के बाद हुआवई नोवा 7आई जल्द ही इंडियन मार्केट में भी दस्तक देगा।

Huawei Nova 7i को मलेशिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया जा रहा है। यह फोन 8 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। मार्केट में यह स्मार्टफोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कीमत की बात करें तो मलेशियन मार्केट में यह स्मार्टफोन RM 1,099 में लॉन्च हुआ है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 18,800 रुपये के करीब है। Huawei Nova 7i वहां 14 फरवरी से प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध होगा और फोन की सेल 21 फरवरी से शुरू होगी। मलेशिया में इस फोन के साथ Huawei Band 4 भी मुफ्त दिया जा रहा है।

Huawei Nova 7i

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Huawei Nova 7i में 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 आधारित ईएमयूआई 10 पर पेश होगा और हुआवई के ही किरीन 810 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी52 एमपी6 जीपीयू देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें : 4000एमएएच बैटरी और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ 6 मार्च को लॉन्च होगा Infinix S5 Pro

Huawei Nova 7i क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार में दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए Huawei Nova 7i में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

Huawei Nova 7i एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन दिया जाएगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4200एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जो 40वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। मलेशिया में यह फोन ब्लैक, पिंक और ग्रीन कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि इंडियन मार्केट में भी Huawei का यह नया फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द ही आएगा।