66W SuperCharge तकनीक और 8GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 8 Global Edition

Huawei ने पिछले साल दिसंबर महीने में अपनी ‘नोवा 8 सीरीज़’ के तहत दो स्मार्टफोन Huawei Nova 8 और Huawei Nova 8 Pro लॉन्च किए थे। ये दोनों ही मोबाइल फोन चीनी बाजार में उतारे गए थे तथा सीरीज़ का बेस मॉडल हुआवई नोवा 8 कंपनी के ही Kirin 985 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था। आज दिग्गज़ कंपनी हुआवई ने इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में भी पेश कर दिया है। नया Huawei Nova 8 रशियन मार्केट में उतारा गया है जहां यह Kirin 820E चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है।
Huawei Nova 8 Global Edition
हुआवई नोवा 8 ग्लोबल एडिशन की लुक और डिजाईन चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसा ही है। यह मोबाइल फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है। डिसप्ले उपरी और नीचे बेहद नैरो बेजल्स दिए गए हैं स्क्रीन के ठीक बीच में उपरी ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.57 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। नया Huawei Nova 8 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।
Huawei Nova 8 Global Edition को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो ईएमयूआई 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई का ही किरीन 820ई चिपसेट दिया गया है। रशियन मार्केट में नए हुआवई नोवा 8 4G स्मार्टफोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
फोटोग्राफी के लिए हुआवई नोवा 8 ग्लोबल एडिशन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर ओवल शेप में स्थित है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Huawei Nova 8 Global Edition डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,800एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 66W Huawei SuperCharge rapid charging technology से लैस किया गया है। रशियन मार्केट में यह फोन RUB 39,999 में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 40,000 रुपये के करीब है।