
Huawei ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Huawei nova Y74 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाला फोन देख रहे हैं। कंपनी ने इस डिवाइस में 6,620mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 50MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले और 40W फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Huawei nova Y74 स्पेसिफिकेशंस
Huawei nova Y74 में 6.67-इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रिजॉल्यूशन और 850निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। फोन में Wet Touch सपोर्ट भी मिलता है। यह फीचर बारिश या गीले हाथों में भी स्क्रीन को आसानी से इस्तेमाल करने में मदद करता है। बजट सेगमेंट में यह फीचर कम देखने को मिलता है, इसलिए यह डिवाइस को थोड़ा अलग बनाता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। डेली टास्क, सोशल मीडिया और मल्टीटास्किंग के लिए यह कॉन्फिगरेशन अच्छा माना जा सकता है। Huawei ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर nova Y74 के चिपसेट की जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन Kirin 8000-सीरीज प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
Huawei nova Y74 की बड़ी खासियत इसकी 6,620mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज होने पर लगभग 24.9 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक और करीब 48 घंटे तक कॉलिंग का बैकअप दे सकता है। ऐसे यूजर्स जो लगातार फोन इस्तेमाल करते हैं या ज्यादा ट्रैवल करते हैं, उनके लिए यह बैटरी शानदार साबित हो सकती है।
Huawei nova Y74 फोन में 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। Huawei के अनुसार यह डिवाइस लगभग 30 मिनट में 53% तक चार्ज हो जाता है। वहीं, केवल 15 मिनट की चार्जिंग में यूजर्स करीब 5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक सपोर्ट ले सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Huawei nova Y74 के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर डिजाइन में आता है, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Huawei nova Y74 में EMUI 12 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में NFC, Bluetooth 5.1 और डुअल-सिम 4G सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें अपना खास X Button भी जोड़ा है, जिसे यूजर्स अपनी पसंद के ऐप्स या शॉर्टकट्स लॉन्च करने के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं। ब्रांड के मुताबिक nova Y74 को SGS 5-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन मिला है और यह फोन करीब 1.8 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है।
Huawei का यह नया स्मार्टफोन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है जो बड़ी बैटरी, अच्छा परफॉरमेंस और बेसिक कैमरा सेटअप वाला बजट स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। फिलहाल ब्रांड ने कीमत नहीं बताई है इसलिए जैसे ही प्राइस हमे पता चलेगी हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











