लॉन्च हुआ Huawei का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन, 4जीबी रैम के साथ है 4,000एमएएच की बैटरी

Join Us icon

इसी हफ्ते की बात है जब टेक कंपनी हुआवई के एक स्मार्टफोन Huawei P Smart Z को अमेज़न इटली की वेबसाइट पर देखा गया था। यहां पर हुआवई के इस फोन का प्रोडक्ट पेज बनाया गया था जिसमें फोन से जुड़ी कई अहम जानकारी मौजूद थी। वहीं आज Huawei की ओर से P Smart Z को टेक मंच पर ऑफिशियली पेश कर दिया गया है। हुआवई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये Huawei P Smart Z को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि P Smart Z के लॉन्च के साथ ही हुआवई कंपनी भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन सेग्मेंट में एंट्री कर गई है।

लुक व डिजाईन

Huawei P Smart Z कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन पूरी तरह से बेजल लेस फोन है जिसके उपरी बाईं ओर पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद है।

Huawei P Smart Z official with pop up selfie camera specifications price

फोन के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। इस कैमरा सेटअप में एआई तकनीक की मौजूदगी भी ​अंकित है। फोन के बैक पैनल पर फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक भी मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei P Smart Z की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन है। सबसे पहले इसके फोटाग्राफी सेग्मेंट की ही बात करें तो यह एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर आता है और फोटो क्लिक करता है। यह भी पढ़ें : Realme X में होगा 48-एमपी डुअल रियर कैमरा और 8जीबी रैम, 15 मई को लॉन्च होगा

इसी तरह फोन के बैक पैनल पर ​डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां एलईडी फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। Huawei ने P Smart Z के कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है जो स्वयं ही फोटोग्राफी के लिए जरूरी सभी आस्पेक्ट को जज करके बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है।

Huawei P Smart Z official with pop up selfie camera specifications price

Huawei P Smart Z की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ अल्ट्रा फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई ओएस के साथ ईएमयूआई 9 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के किरीन 710एफ चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 22 मई को लेनोवो कर रही है ईवेंट, Lenovo Z6 या K6 Note (2019) हो सकता है लॉन्च

हुआवई की ओर से P Smart Z को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हुआवई का यह फोन डुअल सिम के साथ ही 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएम की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

Huawei P Smart Z को 279.90 यूरो में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 21,800 रुपये के करीब है। हुआवई के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन भारत में कब तक दस्तक देगा इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दी होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here