22 मई को लेनोवो कर रही है ईवेंट, Lenovo Z6 या K6 Note (2019) हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लेनोवो के एक आगामी स्मार्टफोन को देखा गया था जिसमें पता चला था कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। लेनोवो के इस आगामी स्मार्टफोन के नाम और इसके लॉन्च से जुड़ी कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है लेकिन दूसरी ओर Lenovo Group VP Chang Cheng ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 22 मई को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

Lenovo के इस वरिष्ठ अधिकारी ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये फोन लॉन्च की जानकारी दी है। चैंग ने अपनी पोस्ट में लॉन्च होने वाले फोन के नाम का जिक्र तो नहीं किया है लेकिन इतना जरूर बता दिया है कि आने वाली 22 मई को कंपनी चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी का आगामी स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।

Lenovo Z6 या K6 Note (2019)

लेनोवो अधिकारी द्वारा फोन कीे लॉन्च डेट की घोषणा किए जाने के बाद आने वाले स्मार्टफोन के नाम को लेकर चर्चाएं उठनी शुरू हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जहां यह कहा जा रहा है कि 22 मई को लॉन्च होने वाला फोन लेनोवो ज़ेड सीरीज़ का Lenovo Z6 होगा तो कुछ टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी की ओर से ‘के सीरीज़’ का आगामी डिवाईस K6 Note (2019) लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल लेनोवो के आगामी स्मार्टफोन का नाम पुख्ता होते ही पाठको को जानकारी दी जाएगी।

Lenovo Z6 or K6 Note 2019 might launch on 22 may specifications

आपको बता दें कि हाल ही में Lenovo L38111 मॉडल नंबर के साथ एक स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में भी फोन के नाम को पर्दे में रखा गया था लेकिन इसकी लुक, डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद 22 मई को लेनोवो इसी मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करें।

स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2430 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की टीएफटी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। टेना के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ज़ेडयूआई 10 पर पेश होगा जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम चिपसेट पर रन करेगा। इस लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें : रेडमी से भी सस्ता फोन ला रहा है मोटोरोला, लॉन्च से पहले देखें Moto E6 की रियल ईमेज

टेना के अनुसार लेनोवो अपने आगामी स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी, 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। टेना के मुताबिक तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Lenovo Z6 or K6 Note 2019 might launch on 22 may specifications

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Lenovo L38111 ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करेगा। टेना के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। दूसरा सेंसर जहां टेलीफोटो लेंस होगा वहीं तीसरा सेंसर डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस होगा। लिस्टिंग में बताया गया है कि यह फोन हायब्रिड डुअल सिम के साथ ही डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। वहीं रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही पावर बैकअप के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,930एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here