लॉन्च से पहले ही सामने आई हुवावे पी10 और पी10 प्लस की तस्वीरें

Join Us icon

जैसे-जैसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नए-नए फोन की जानकारियां उजागर हो रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही 91मोबाइल्स द्वारा एक्सक्लूसिव हुआवई पी10 और पी10 प्लस की जानकारी दी गई थी। वहीं आज इस फोन से जुड़ी कुछ नई सूचनाएं आई हैं।

lg-g6-2

गिज़मोचाईना पर हुवावे पी10 और पी10 प्लस की फोटोज़ शेयर की गई है जिसमें फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है। शेयर हुई फोटोज़ की बात करें तो इनमें फोन को कर्व्ड डिसप्ले पर दिखाया गया है। फोन के रियर पैनल पर फ्लैश के ​साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है तथा फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसके फ्रंट पैनल से होम बटन नदारद है।

एलजी जी6 में होगा 5.7-इंच की स्क्रीन और कमाल का स्क्वायर कैमरा

फोन के निचले पैनल पर 3.5एमएम जैक, यूएसबी-टाईप सी और स्पीकर्स मौजूद है। इस फोन को लेकर लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स पर गौर करें तो यह फोन 5.5-इंच की क्वॉडएचडी स्क्रीन से लैस होगा। हुवावे पी सीरीज़ के ये दोनों मॉडल एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित होंगे जो किरिन 960 प्रोसेसर पर कार्य करेंगे।

lg-g6-1

फोटोग्राफी के ​लिए इनमें 12-मेगापिक्सल के डुअल लेईका रियर कैमरा दिए जा रहे है तथा साथ ही सेल्फी के लिए यह 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है। आशा है कि कंपनी द्वारा इस फोन्स को 32/64/128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा तथा पावर बैकअप के लिए दोनों फोन में 3,100एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

Comments are closed.