सैमसंग और एप्पल को टक्कर देने आ रहा हुआवई का दमदार पी30 फोन, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/02/huawei-p30-pro.jpg

हुआवई ने आज यानी 26 मार्च को अपनी ‘पी30 सीरीज़’ से पर्दा उठाने जा रही है। हुआवई की पी30 सीरीज़ को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने पेरिस में एक इवेंट का आयोजन किया है। इस इवेंट की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम 6:30 बजे होगी। उम्मीद की जा रही है कि हुआवई के इस सीरीज की सीधी टक्कर सैमसंग की गैलेक्सी एस10 सीरीज़ से होने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन्स को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है।

पेरिस में होने वाले इवेंट के दौरान कंपनी हुआवई पी30, पी30 प्रो और पी30 लाइट स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम भी करेगी। इस इवेंट को आप यहां क्लिक कर लाइव देख सकते हैं। वहीं, अफवाह है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान वायरलैस चार्जिंग पैड और स्मार्ट स्पीकर भी पेश कर सकती है।

कीमत
हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार हुआवई पी30 प्रो की शुरुआती कीमत €999 (लगभग 78,283 रुपए) , पी30 की शुरुआती कीमत €749 (लगभग 58,665 रुपए) और पी30 लाइट €369 (लगभग 28,906 रुपए) होगी। अगर बात करें वेरिएंट के हिसाब से फोन्स की कीमत की तो पी30 प्रो के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €999 (लगभग 78,283 रुपए) और 256जीबी वेरिएंट की कीमत €1099 (लगभग 86,104 रुपए) होगी।

अगर बात करें पी30 की तो इसके 6जीबी और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €749 ( लगभग 58,682 रुपए) और आखिर में बात करें पी30 लाइट की तो 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €369 (लगभग 28,908 रुपए) होगी। इसे भी देखें: 5,100 एमएएच बैटरी और 8-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ हुआवई का नया टैबलेट

ऐसे होगा डिजाइन
हुआवई पी30 प्रो को सैमसंग गैलेक्सी एस10+ की ही तरह पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। हालांकि कुछ लीक्स में हुआवई पी30 के स्मार्टफोंस को वॉटरड्रॉप नॉच से भी लैस बताया गया है। ऐसे में हो सकता है कि पी30 लाईट में वॉटरड्रॉप नॉच हो तथा पी30 व पी30 प्रो में पंच-होल डिसप्ले देखने को मिले। लीक्स के अनुसार हुआवई अपनी पी30 सीरीज़ को क्वॉडएचडी ओएलईडी डिसप्ले पर पेश करेगी। इसे भी देखें: हुआवई एन्जॉय 9एस और एन्जॉय 9ई लॉन्च, बेहद ही स्टाईलिश लुक के साथ हैं शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस

पावरफुल रैम व प्रोसेसर
हुुआवई पी30 का 8जीबी रैम व 512जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट लीक में सामने आ चुका है। साफ है कि कंपनी पी30 सीरीज़ के सभी स्मार्टफोंस को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। ऐसे में हुआवई पी30 सीरीज़ में 10जीबी या इससे ज्यादा की रैम मैमोरी भी देखने को मिल सकती है। लीक में कहा जा रहा है कि यह फोन हुआवई के दमदार चिपसेट किरीन 980 पर पेश किया जा सकता है।

कैमरा
हुआवई पी30 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले पी30 प्रो स्मार्टफोन को क्वॉड रियर कैमरे सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर देखने के मिल सकते हैं। इसी तरह हुआवई पी30 और पी30 लाईट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। एक लीक के मुताबिक पी30 के बैक पैनल पर 40-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 20-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।