5,100 एमएएच बैटरी और 8-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ हुआवई का नया टैबलेट

Join Us icon

टेक कंपनी हुआवई ने आज अंर्तराष्ट्रीय मंच पर एन्जॉय सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन एन्जॉय 9एस और एन्जॉय 9ई लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन फिलहाल चीनी बाजार में उतारे गए हैं जो आने वाले दिनों में अन्य मार्केट्स में दस्तक दे सकते हैं। एन्जॉय 9एस और एन्जॉय 9ई के साथ ही हुआवई ने आज अपने टैबलेट सेग्मेंट में भी विस्तार किया है। हुआवई की ओर से मीडियापैड एम5 लाइट लॉन्च किया गया है जो बड़ी डिसप्ले के साथ ही बड़ी बैटरी के साथ चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस टैबलेट को वाई-फाई और वाई-फाई + 4जी मॉडल में लॉन्च किया है।

हुआवई मीडियापैड एम5 लाइट

मीडियापैड एम5 लाइट को हुआवई की ओर से 1200 × 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। टैबलेट की स्क्रीन खरोंचों और स्क्रैच से बचाने के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। हुआवई का यह टैबलेट मोटे बेजल्स सपोर्ट करता है। टैबलेट के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है तथा नीचे की ओर हुआवई का लोगो मौजूद है। टैबलेट के बैक पैनल पर भी सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : 48-एमपी कैमरा और पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा मोटोरोला वन विज़न

कपंनी की ओर से मीडियापैड एम5 लाइट को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं गेमिंग और वीडियोज़ देखने के दौरान बेहतरीन विजुअल क्वालिटी प्रदान करने तथा स्मूथ ग्राफिक्स देने के लिए मीडियापैड एम5 लाइट को एआरएम माली-जी51 एमपी4 जीपीयू से लैस किया गया है।

huawei

हुआवई ने मीडियापैड एम5 लाइट को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह वेरिएंट जहां 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिंएट को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : शाओमी ला रहा सबसे ताकतवर 5जी फोन मी मिक्स 4, ट्रिपल कैमरे के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मीडियापैड एम5 लाइट के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह टैबलेट एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी आप्शन्स के तौर पर हुआवई मीडियापैड एम5 लाइट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4जी माड्यूल भी मौजूद है। यह टैबलेट 3डी आडियो त​कनीक के लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए हुआवई मीडियापैड एम5 लाइट में 5,100एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है।

कीमत

वाई-फाई मॉडल

3जीबी रैम / 32जीबी मैमोरी 1199 युआन (तकरीबन 12,300 रुपये)
4जीबी रैम / 64जीबी मैमोरी 1399 युआन (तकरीबन 14,500 रुपये)

वाई-फाई + 4जी मॉडल

3जीबी रैम / 32जीबी मैमोरी 1499 युआन (तकरीबन 15,500 रुपये)
4जीबी रैम / 64जीबी मैमोरी 1599 युआन (तकरीबन 16,500 रुपये)

हुआवई मीडियापैड एम5 लाइट चीन में को डार्क ग्रे और शेपेंन गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया है। जैसा कि हमनें पहले ही बताया मीडियापैड एम5 लाइट टैबलेट के साथ ही हुआवई ने एन्जॉय सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन एन्जॉय 9एस और एन्जॉय 9ई भी लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जाननें के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here