हुआवई पी30 और पी30 प्रो अमेज़न इंडिया पर हुए लिस्ट, 15 अप्रैल तक हो सकते है भारत में लॉन्च

Join Us icon

टेक कंपनी हुआवई ने कल ही टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘पी सीरीज़’ का विस्तार किया था। हुआवई की ओर से पेरिस में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया गया था जिसमें दो नए स्मार्टफोन पी30 और पी30 प्रो लॉन्च किए गए थे। ये दोनों ही फोन ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं तथा हुआवई के सबसे लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट किरीन 980 पर काम करते हैं। अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश हुए ये दोनों स्मार्टफोन अब जल्द ही इंडियन बाजार में भी दस्तक देने वाले हैं। हुआवई फैन्स के लिए खुशी की बात है कि शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर पी30 सीरीज़ को लिस्ट कर दिया गया है।

इंडिया लॉन्च डिटेल

हुआवई ने कल ही ग्लोबल टेक मंच पर पी30 और पी30 प्रो स्मार्टफोन को पेश किया है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि ये स्मार्टफोन कब तक इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे लेकिन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर हुआवई पी30 सीरीज़ का प्रोडक्ट पेज बनाया जा चुका है। इस प्रोडक्ट पेज पर हुआवई पी30 सीरीज़ और हैशटैग ‘रि राईट द रूल्स’ के साथ ही ​’कमिंग सून’ भी लिखा गया है।

huawei-p30-pro-listed-on-amazon-india-might-launch-before-15-april

कंपनी ने हालांकि हुआवई पी30 और पी30 प्रो के इंडिया लॉन्च की डेट जानकारी नहीं दी है लेकिन आपको बता दें कि 91मोबाइल्स को सूचना मिली है, ‘हुआवई पी30 और पी30 प्रो बेहद जल्द, 15 अप्रैल तक ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च हो सकते हैं।’

हुआवई पी30

हुआवई पी30 स्मार्टफोन में 6.1-इंच का फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन (1080 x 2340 पिक्सल) है। फोन में इसे 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज वेरियंट दी गई है। स्मार्टफोन में लेटेस्ट किरिन 980 एसओसी दिया है जो 7एनएम चिपसेट जो ड्यूल-एनयूपी को सपोर्ट करता है। यह चिपसेट पिछली साल लॉन्च किए गए मेट 20 सीरीज के स्मार्टफोन में देखने को मिला था। यह भी पढ़ें : इंडिया बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्पेस शक्ति, लॉन्च की अंतरिक्ष में भी मार गिराने वाली मिसाईल

फोटोग्राफी के लिए फोन में लीसा पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन में 40 मेगापिक्सल (एफ/1.8 अपर्चर) प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल सेंसर (एफ/2.2 अपर्चर) और एक टेलिफोटो 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,650एमएएच की बैटरी दी गई है जो 40वॉट सुपर चार्ज को सपोर्ट करती है।

Huawei P30 pro listed on amazon india might launch before 15 april

हुआवई पी30 प्रो

पी30 प्रो हुआवई की इस सीरीज़ का सबसे ताकतवर मॉडल है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.47-इंच का ओएलईडी फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन (1080x 2340 पिक्सल) है। स्मार्टफोन में लेटेस्ट किरिन 980 एसओसी दिया है जो 7एनएम चिपसेट जो ड्यूल-एनयूपी को सपोर्ट करता है। फोन में 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट, 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट और 8जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वेरियंट पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : ट्रिपल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ आएगा शाओमी का एंडरॉयड वन मी 9एक्स, लॉन्च से पहले जानें सभी फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में चार कैमरे दिए गए हैं। इसमें 40-मेगापिक्सल का वाइट एंगल सेंसर, 20-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल सेकेंडरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेली फोट कैमरा सेंसर और आखिरी टाइम-ऑफ-फ्लाइट (टीओएफ) डेफ्थ सेंसर दिया है। वहीं, फोन में 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

Huawei P30 pro listed on amazon india might launch before 15 april

कीमत

हुआवई ने पी30 के 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट को 799 यूरो (लगभग 62,240 रुपए) में लॉन्च किया है। वहीं, हुआवई पी30 प्रो के 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 यूरो (लगभग 77,819 रुपए) है।
इसके अलावा इसके 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1099 यूरो (लगभग 85,609 रुपए) और 8जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1249 यूरो (लगभग 92,294 रुपए) है।

उम्मीद है कि अप्रैल महीने की शुरूआत में ही हुआवई इंडिया अपनी पी30 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की तारीख घोषित कर देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here