Huawei Pura 90 Plus चीन में लॉन्च, 50MP 1-इंच कैमरा और Kirin 9025 चिप से लैस

Huawei ने चीन में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Huawei Pura 90 Plus लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन नए Kirin 9025 चिपसेट और दमदार कैमरा के साथ आया है। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वैरियंट में पेश किया है। आइए, Pura 90 Plus के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Huawei Pura 90 Plus के स्पेसिफिकेशंस
Huawei Pura 90 Plus में 6.8-इंच का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 2848 × 1276 पिक्सल है। इसमें LTPO पैनल मिलता है। जो 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। स्क्रीन में 1440Hz PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।
डिजाइन की बात करें तो Huawei Pura 90 सीरीज का एक ही मॉडल है। जिसमें कर्व्ड मेटल फ्रेम मिलता है। कंपनी के अनुसार, इससे फोन को बेहतर ग्रिप और प्रीमियम लुक मिलता है। इसे Obsidian Black, Snow White, Sunset Purple और Dawn Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Huawei Pura 90 Plus में नया Kirin 9025 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन HarmonyOS 7 पर काम करता है। इसमें Super Storage फीचर भी दिया गया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से 1TB स्टोरेज वाले वैरियंट में 110GB तक स्टोरेज खाली की जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए Huawei Pura 90 Plus में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 1-इंच सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा लगा है। जो f/1.6 से f/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 48MP का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जिसमें f/2.1 अपर्चर और OIS तकनीक दी गई है। वहीं, 40MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 1.5MP का मल्टीस्पेक्ट्रल रेड मेपल कलर कैमरा भी दिया गया है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें XMAGE Smart Shooting, XMAGE Style, AI Pose Recommendation, AI Assisted Composition, Ultra HD Panorama, AI Ultra HD Enhancement, Super Night Scene और Space Chasing जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनकी मदद से पोर्ट्रेट, लैंडस्केप और कम रोशनी में फोटो लेने के अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP कैमरा है।
Huawei Pura 90 Plus में 5,700mAh की बैटरी दी गई है। जो 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें टू-वे BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग और कंपनी की ओर से बताई गई 5A हाई-स्पीड कम्युनिकेशन तकनीक मिलती है।
Huawei Pura 90 Plus की कीमत
Huawei Pura 90 Plus को चीन में तीन वैरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन की सेल चीन में 31 अक्टूबर से शुरू होगी।
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 5,499 युआन (करीब 78,520 रुपये)
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: 5,999 युआन (करीब 85,660 रुपये)
- 16GB RAM + 1TB स्टोरेज: 6,999 युआन (करीब 99,939 रुपये)
Huawei Pura 90 Plus उन यूजर्स के लिए खास विकल्प है। जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुना सकता है। 91मोबाइल्स साइट पर और खबरों के लिए बने रहें।