हुआवई ने पेश किया डुअल सेल्फी कैमरा और 4000एमएएच बैटरी वाला सस्ता फोन Huawei Y8s

Join Us icon

हुआवई अनाउंस कर चुकी है कि कंपनी भारत में अपनी ‘वाई सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Huawei Y9s करने वाली है। इस डिवाईस कंपनी की वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया पर लिस्ट हो चुका है और अब बस लॉन्च की तारीख व कीमत सामने आने का इंतजार है। हुआवई वाई9एस को भारत लाने से पहले कंपनी ने इसी सीरीज़ का एक नया फोन Huawei Y8s इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर दिया है। इस फोन के साथ ही हुआवई ने Huawei Y6s और Huawei Y5s भी यूरोपियन बाजार में उतार दिए हैं।

लुक व डिजाईन

Huawei Y8s का प्रोडक्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव हो गया है। यहां फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोटो भी मौजूद है। हुआवई ने अपने इस फोन को पुराने नॉच डिजाईन पर पेश किया है। फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल लेस डिसप्ले दी गई जिसके उपरी ओर चौड़ी नॉच मौजूद है। इस नॉच में दो कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। इसी तरह फोन के बैक पैनल उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें दो कैमरा सेंसर के साथ एक फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

huawei y8s officially announced with dual selfie camera full specs price sale offer

स्पेसिफिकेशन्स

Huawei Y8s की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2340 x 1 080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ टीएफटी आईपीएस डिसप्ले पर बना है जो चौड़ी रेग्यूलर नॉच सपोर्ट करता है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित इएमयूआई 9 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी51 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा है 5020एमएएच बैटरी वाला Redmi Note 9, यह है जी85 चिपसेट पर चलने वाला दुनिया का पहला फोन

फोटोग्राफी के लिए Huawei Y8s में चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जिसमें दो सेंसर फ्रंट और दो सेंसर बैक पैनल पर मौजूद है। फोन के रियर पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह Huawei Y8s के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा दिया गया है।

huawei y8s officially announced with dual selfie camera full specs price sale offer

Huawei Y8s को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम जैक के साथ हुआवई वाई8एस 10वॉट सपोर्ट वाला 4000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को Emerald Green और Midnight Black कलर में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here