
प्रमुख चीनी मोबाइल फोन निर्माता हुआवई पिछले कुछ माह से फोन लॉन्च को लेकर काफी अग्रेसिव हो गया है। कंपनी ने अपने आॅनर और हुआवई ब्राड के तहत कई फोन लॉन्च किए हैं। वहीं हुआवई ब्रांड में ही एक और फोन पेश किया है। मध्य रेंज का यह फोन फीचर और स्पेसिफिकेशन में काफी स्मार्ट है। कंपनी ने हुआवई वाई9 (2018) मॉडल को पेश किया है। हालांकि इसे फिलहाल थाईलैंड में लॉन्च किया गया है और भारत में आने के बारे में भी जानकारी अभी नहीं दी गई है। परंतु कई बार देखा गया है कि बाहर में हुआइर्व नाम से लॉन्च फोन को इंडिया में आॅनर बैनर के तहत कंपनी पेश करती है। ऐसे में हो सकता है वाई9 (2018) भी कुछ दिनों में यहां उपलब्ध हो।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 5.93-इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने फुल एचडी+ 1,080×2,160 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला बेज़ल लेस डिसपले का उपयोग किया है। 26 मार्च को लॉन्च होगा नॉच डिसप्ले और 25-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ओपो एफ7, हार्दिक पांड्या होंगे नए ब्रांड एम्बेसडर
डिसप्ले: 5,93-इंच, फूल व्यू, फूल एचडी+ 2160 x 1080 पिक्सल
सीपीयू: किरीन 659
रैम: 3जीबी
मैमोरी: 32जीबी, 256जीबी एक्सपेंडेबल
आॅपरेटिंग सिस्टम: एंडरॉयड 8.0 ओरियो, इमोशन यूआई 8.0
रियर कैमरा: 13-एमपी + 2-एमपी
फ्रंट कैमरा: 16-एमपी + 2-एमपी
बैटरी: 4000 एमएएच
यह फोन किरीन 659 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोासेसर दिया गया है। इकसे साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन की मैमोरी एक्सपेंडेबल है और आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। जियो टीवी ऐप देगी स्टेडियम जैसा मज़ा, निधास ट्रॉफी के लिए जियो ने जारी की बेहद ही अनूठी अपडेट
फोटाग्राफी के मामले में भी यह शानदार है। फोन में चार कैमरे हैं। डुअल फ्रंट कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा। हुआवई वाई9 (2018) में 16-मेगापिक्सल + 2-मेेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का है। दोनोें कैमरे डेफ्थ सेंसिंग के साथ उपलब्ध हैं।
वाई9 (2018) को कंपनी ने नए एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर पेश किया है। बेहतर बैटरी बैकपक के लिए कंपनी ने 4,000 एमएएच बैटरी से लैस किया है।





















