
कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस डिवाईसेज़ के लिए प्रसिद्ध कंपनी आईबॉल ने अपनी टैबलेट श्रेणी में एक और डिवाईस जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से आईबॉल स्लाईड विंग्स 4जीपी लॉन्च किया गया है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट वाले इस टैबलेट की कीमत कंपनी की ओर से 9,999 रुपये रखी गई है, जो सिल्वर क्रोम कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
यह होगा मोटोरोला का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च
आईबॉल स्लाईड विंग्स 4जीपी के 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ एचडी वीडियो कॉल का अनुभव देने में सक्षम है। इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्लाईड विंग्स 4जीपी में 1280×800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की एचडी आईपीएस मल्टी टच डिसप्ले दी गई है जो मीरा विज़न तकनीक से लैस है।

यह टैबलेट एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसेर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज़ दी गई है जो 32जीबी तक का कार्ड सपोर्ट करती है। आईबॉल का यह डिवाईस डुअल सिम सपोर्ट करता है।
19 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,300एमएएच की बैटरी भी मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें एमएस आॅफिस भी दिया गया है। आईबॉल स्लाईड विंग्स 4जीपी 21 भारतीय क्षेत्रिय भाषाएं समझने की क्षमता रखता है।



















