अब खुद करें Corona की जांच, केमिस्ट शॉप पर मिलेगी होम टेस्टिंग किट: ये होगा प्राइस

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में टेस्टिंग एक बड़ा रोल प्ले कर रही है। टेस्टिंग से ही पता लग पाता है कि कोरोना का वायरस आपके शरीर में है या नहीं। Covi 19 टेस्टिंग के लिए अब तक संदिग्ध के नाक या गले से सैंपल लिया जाता था। लेकिन, अब भारत में ऐसी किट आ गई है कि आप कोरोना का टेस्ट अस्पताल या लैब जाए बिना ही घर पर टेस्ट कर सकते हैं। दरअसल, यह एक होम रैपिड एंटीजन टेस्टिंग (आरएटी) किट होगी। इसका प्रयोग कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस किट कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे और क्या होगी इसकी कीमत।
घर पर होगी कोरोना की जांच
पुणे की एक कंपनी मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लिमिटेड कोविसेल्फ ने इस किट को बनाया है। किट में टेस्ट का सभी सामान मौजूद। इसके अलावा किट में एक बैग भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल करके इसे फेंकने होगा।
Covid-19 Home Test Kit प्राइस
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार घर पर कोरोना की टेस्टिंग करने वाली किट की कीमत करीब ढाई सौ रुपए होगी। हालांकि, अलग-अलग कंपनियों के दामों में अंतर भी हो सकता है।
घर पर कैसे करें कोरोना टेस्ट
सबसे पहले केमिस्ट की दुकान से इस किट को खरीदना होगा। उसके बाद होम टेस्टिंग मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बताए गए निर्देशों के अनुसार टेस्ट करके उसकी तस्वीर को ऐप पर डाउनलोड करना होता है जिसके बाद नतीजों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि टेस्ट के आंकड़े आईसीएमआर ऐप पर पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। इस ऐप का नाम माईलैब कोविससेल्फ (Mylab Covisself) है।
RTPCR टेस्ट की जरूरत नहीं
आईसीएमआर द्वार इस बाबत जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि वही लोग टेस्ट कराएं जिनमें कोरोना जैसे लक्षण हैं या फिर वह किसी रोगी के संपर्क में आए हैं। आईसीएमआर ने बिना वजह टेस्ट न कराने की सलाह दी है। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह सही मानी जाएगी। तथा इसके बात आरटीपीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।
कोरोना के लक्षण
बता दें कि कोविड-19 वायरस, अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। संक्रमित हुए ज़्यादातर लोगों को अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से ज़्यादा सामान्य लक्षण हैं, बुखार, सूखी खांसी और थकान वहीं, गंभीर लक्षणों में सांस लेने में कठिनाई या सांस की तकलीफ और सीने में दर्द या दबाव। यदि आप में गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं।