
5G in India धीमे-धीमे ही सही, लेकिन अपनी मंजिल की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में 5G Trails के लिए मई 2022 तक का समय दे दिया गया है तथा Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क पर लगातार 5जी की टेस्टिंग कर रही है। इसी कड़ी में आज एयरटेल इंडिया ने एक और बड़ी अचीवमेंट हासिल कर ली है। Airtel ने Nokia के साथ मिलकर इंडिया में पहली बार 700 MHz band पर 5G trial को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
India’s First 5G trial on 700MHz band
भारती एयरटेल ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने अपने नेटवर्क के साथ 700मेगाहर्ट्ज़ बैंड पर 5जी का सफल ट्रॉयल कर लिया है। बता दें कि देश में पहली बार 700MHz band पर 5जी ट्रॉयल किया गया है। Airtel ने इस कारनामे को टेक ब्रांड Nokia की साझेदारी में पूरा किया है। बड़ी बात यह भी है कि इस 5जी ट्रॉयल में कंपनी की दो 5जी टेस्ट साइट्स के बीच की दूरी 40 किलोमीटर थी और कंपनी ने अधिकतम ब्रॉडबैंड कवरेज के साथ इसे बिना किसी रूकावट के हासिल कर लिया है।
Nokia और Airtel ने यह 5जी ट्रॉयल कलकत्ता में किया है और इसी के साथ पूर्वी भारत में होने वाला पहला 5जी ट्रॉयल भी बन गया है। इस ट्रॉयल में कंपनी ने भारत सरकार की ओर से मुहैया कराए गए टेस्ट स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है जो अलग-अलग बैंड्स पर काम करते हैं। बता दें कि 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 3GPP standard 5G site के बीच कंपनी ने Nokia AirScale radios और 5G SA यानी standalone core का इस्तेमाल किया था।
5G Network Call
5जी के क्षेत्र में हो रही तरक्की की ही बात करें तो कल ही टेक ब्रांड OPPO ने इंडिया में पहली बार 5जी नेटवर्क पर सफल कॉल की है। यह कंपनी की पहली 5G VoNR call थी जिसे हैदराबाद में मौजूद 5जी लैब से मिलाया गया है। VoNR का पूरा मतलब है Voice/Video on New Radio! ओपो ने यह कॉल कंपनी के ही Reno6 series स्मार्टफोन की है, जिसका टेस्ट सिंगल बैंड 5G SA यानी 5G Standalone network पर किया गया है। ओपो के साथ ही इस VoNR call में Keysight test solutions की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था।



















