
स्पेन में आयोजित हुए मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में विश्व की बड़ी और नामी तकनीक कंपनियों ने अपने उत्पादों और डिवाईसेज़ को पेश किया। इस मोबाईल के महाकुंभ में सैकड़ों लोग भागीदार बनें तथा टेक्नोलॉजी व गैजेट्स के रूबरू हुए। टेक प्रेमी भारतीयों को सुनहरा तोहफा देते हुए मोबाईल कांग्रेस अब इंडिया आने वाला है।
शहंशाह अमिताभ बच्चन बने वनप्लस के ब्रांड एंबेसेडर
पीटीआई के हवाले से आई खबर के मुताबिक दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों तक अपनी पहुॅंच बनाने के लिहाज से इंडियन मोबाईल कांग्रेस का आयोजन इस साल सितंबर माह में भारत में होने जा रहा है। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक राजन एस मैथ्यूज ने पीटीआई को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि तकनीक व दूरसंचार के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और इंडियन मोबाईल कांग्रेस के मंच से यह संदेश विश्वभर में पहुॅंचेगा।
मैथ्यूज का कहना है कि इंडियन मोबाईल कांग्रेस का आयोजन सितंबर माह में राजधानी स्थित प्रगति मैदान में होगा। यह ईवेंट 27 सितंबर को शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। इंडियन मोबाईल कांग्रेस को मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा जिसमें देश विदेश की नामी कंपनियां हिस्सा लेगी।
जो कंपनी छह महीने फ्री में सर्विस दे सकती है वह आगे भी ख्याल रखेगी: जियो उपभोक्ता
गौरतलब है कि इंडियन मोबाईल कांग्रेस के लिए न सिर्फ भारत मंत्रालय विभाग बल्कि सरंकार के ब्रिटिश व स्वीडिश प्रतिनिधि मंडल भी इस ईवेंट में रूचि दिखा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इंडियन मोबाईल कांग्रेस (आईएमसी) में भारतीय मोबाइल ऑपरेटर्स के साथ ही फेसबुक, हुवावे, एरिक्सन, सिस्को जैसी कंपनियां भाग ले सकती है।




















