
भारतीय टेलीकॉम जगत की रूपरेखा बदल कर रख देने वाली कंपनी रिलायंय जियो शुरू से ही चर्चा में रही है। अपनी फ्री सर्विस और सस्ते दामों के साथ ही जियो ने अपने ग्राहकों को बेहतरीन और फास्ट इंटरनेट सेवा भी मुहैया कराई है। लगातार सबसे ज्यादा स्पीड प्रदान करने वाली जियो ने मई माह में भी न सिर्फ अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ है बल्कि देश में पहली बार 19.123 एपबीपीएस की स्पीड प्रदान की है।
8जून से सेल पर जाएगा मोटो का सबसे दमदार फोन
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट ने अपने आंकड़ों में यह दावा किया है कि रिलायंस जियो ने अब तक की सबसे अधिक 19.123 एमबीपीएस स्पीड दे कर 4जी डाउनलोड स्पीड के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ट्राई की अपनी नेटर्वक स्पीड मापने वाली ऐप मायस्पीड ऐप ने इन आंकड़ो का खुलासा किया है।

ट्राई की इस रिपोर्ट में 13.387 एमबीपीएस की अधिकतम 4जी डाउनलोड स्पीड देते हुए वोडाफोन दूसरें नंबर पर काबिज है। वहीं इस सूची में 13.709 एमबीपीएस स्पीड के साथ आईडिया दूसरे तथा 10.153 एमबीपीएस स्पीड के साथ एयरटेल तीसरे नंबर पर स्थित है।
वहीं अगर औसत 4जी डाउनलोड स्पीड की बात करें तो जियो ने जहां 18.4 एमबीपीएस की औसत स्पीड दी है वहीं आईडिया, वोडाफोन और एयरटेल क्रमश: 11.8 एमबीपीएस, 11.5 एमबीपीएस और 9.9 एमबीपीएस स्पीड के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रही है।
मीड रेंज में शाओमी पेश करेगी 6जीबी रैम व 64जीबी रैम वाला मी6 एक्स, कीमत आई सामनें
आपको बता दें कि साल 2017 की शुरूआत से ही रिलायंस जियो अपनी 4जी डाउनलोड स्पीड में अव्वल रहा है। आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह में जहां यह स्पीड 17.427 एमबीपीएस रही वहीं मार्च में 16.487 एमबीपीएस तथा अप्रैल में 18.487 एमबीपीएस आंकी गई थी।




















