आज सिर्फ 17999 रुपये में मिल जाएगा ये दमदार गेमिंग फोन, सेल हुई शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/infinix-gt-30-5g-plus-first-sale-offers-price-specifications.jpg

पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ Infinix GT 30 5G+ आज से पहली सेल के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर गेमिंग लवर्स की पसंद बन सकता है। इसमें शोल्डर ट्रिगर्स, Cyber Mecha Design 2.0 तकनीक, कस्टमाइजेबल LED लाइट्स और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले जैसी कई खूबियां दी गई हैं। खास बात यह है कि सिर्फ आज के दिन के ऑफर के तहत यह आपको केवल 1,7999 रुपये में मिल जाएगा। आइए, आगे Infinix GT 30 5G Plus की कीमत, ऑफर्स, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Infinix GT 30 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमें बेस मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,499 रुपये रखी गई है। वहीं, टॉप वैरियंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 20,999 रुपये का है। फोन को Pulse Green, Blade White और Cyber Blue जैसे तीन ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल आज से Flipkart और Infinix India Store पर शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यानी ऑफर के बाद बेस मॉडल 1,7999 रुपये में पड़ सकता है।

ब्रांड के अनुसार अगर ग्राहक Infinix India Store से फोन खरीदते हैं तो उन्हें 2,999 रुपये का GT Gaming Kit मुफ्त दिया जाएगा। इसमें एक Magnetic Cooling Fan और GT Case शामिल है। जो गेमिंग सेशंस को और बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह ऑफर खासतौर पर गेमर्स के लिए आकर्षक है, क्योंकि यह एक्सेसरीज आमतौर पर अलग से लेनी पड़ती है।

खूबियों की बात करें तो Infinix GT 30 5G+ का डिजाइन Cyber Mecha Design 2.0 तकनीक पर बेस्ड है। जिसमें कस्टमाइजेबल LED लाइट्स उपयोग हुई हैं। फोन की स्क्रीन 6.78-इंच 1.5K LTPS AMOLED है, इस पर 1224 x 2720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 4500निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के चलते यह डिस्प्ले न केवल गेमिंग के लिए बल्कि आउटडोर में भी अच्छा अनुभव दे सकता है।

स्मार्टफोन में दमदार MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट लगाया गया है। जो 2.6GHz क्लॉक स्पीड तक परफॉर्म कर सकता है। हमारी टेस्टिंग में 7,27,195 का AnTuTu स्कोर सामने आया है। इस चिपसेट के साथ LPDDR5X RAM और वर्चुअल RAM टेक्नोलॉजी भी है जिससे 16GB तक RAM की क्षमता बढ़ाई जा सकती है। लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6 Layer VC Cooling System है। यही नहीं XBoost AI फीचर के साथ Esports Mode और Magic Voice Changer जैसे गेमिंग टूल्स भी मिलते हैं।

Infinix GT 30 5G+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा (f/1.75 अपर्चर) और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13MP कैमरा है। खास बात यह है कि बैक और फ्रंट दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

अगर आपका बजट 20,000 रुपये के अंदर है और आप गेमिंग के शौकीन हैं तो Infinix GT 30 5G+ आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका लुक, शोल्डर ट्रिगर्स, 144Hz डिस्प्ले और गेमिंग फीचर्स इसे इस प्राइस रेंज में अलग बना देते हैं। यदि नए फोन के विकल्प की बात करें तो Vivo T4 भी अच्छा है जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग और 7,300mAh बैटरी दी गई है। वहीं, अगर आप बजट कम है तो Moto G86 Power समान चिपसेट और बड़ी 6,720mAh बैटरी के साथ आता है।

Infinix GT 30 5G+ उन यूजर्स के लिए अच्छा हो सकता है। जो सस्ते में गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं और फीचर्स के अनुसार यह आपको निराश भी नहीं करेगा। वहीं, आज मिल रहे खास ऑफर्स से यह मोबाइल आपको कम कीमत में ज्यादा वैल्यू दे सकता है।

See Full Specs

Infinix GT 30 Price
Rs. 21,499
Go To Store
See All Prices