Infinix GT 50 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, मिलेगा 144Hz OLED डिस्प्ले और Dimensity 8400 चिपसेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/infinix-gt-50-pro-india-launch-timeline-price-specs-144hz-dimensity-8400.jpg

Infinix का नया गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। यह डिवाइस पहले ही घाना में उपलब्ध है। वहीं, अब लेटेस्ट लीक के मुताबिक इसे अगले 1–2 महीनों के अंदर भारत में भी पेश किया जा सकता है। आइए, आगे आपको सामने आई जानकारी विस्तार से बताते हैं।

यह जानकारी टिप्स्टर देबायन रॉय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की गई है, जिसके अनुसार Infinix GT 50 Pro की कीमत भारत में करीब 35,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इस प्राइस रेंज में यह मिड-प्रीमियम गेमिंग सेगमेंट में फोन देख रहे ग्राहकों को लुभा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Infinix GT 50 Pro में 6.78-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। साथ ही स्क्रीन को Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलने की भी संभावना जताई गई है। यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को स्मूद और प्रीमियम बना सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन पावरफुल हो सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 12GB RAM के साथ आ सकता है। साथ ही यह डिवाइस Android 16 पर रन कर सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो आगामी Infinix GT 50 Pro में डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50MP का OIS मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Infinix GT 50 Pro फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि TUV लिस्टिंग के अनुसार इसमें 6340mAh और 5990mAh के दो अलग-अलग बैटरी वैरियंट भी हो सकते हैं, जो अलग-अलग मार्केट के हिसाब से आ सकते हैं।

अन्य फीचर्स में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, प्लास्टिक फ्रेम और खास गेमिंग शोल्डर बटन शामिल हो सकते हैं, जो गेमर्स के लिए इसे और आकर्षक बना सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

अपकमिंग Infinix GT 50 Pro उन ग्राहकों के लिए दमदार ऑप्शन बन सकता है जो गेमिंग और परफॉरमेंस पसंद करते हैं। वहीं, आगे देखना होगा कि भारत में लॉन्च के समय कंपनी इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत कैसी रखती है। हम आपको और भी जानकारी मिलने पर नए पोस्ट में अपडेट देंगे। इसलिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।