गेमिंग फोन Infinix GT 50 Pro की मार्केट में आने की तैयारी, डिटेल्स आई सामने

Join Us icon

टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने मई महीने में अपना गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro पेश किया था। इस मोबाइल में कंपनी ने किसी गेमिंग कंसोल वाली फील देने के लिए गेमिंग शोल्डर बटन भी लगाए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसकी नेक्स्ट जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है। जीटी 30 प्रो के सक्सेसर के तौर पर Infinix GT 50 Pro लॉन्च किया जाएगा जिसकी ​सर्टिफिकेशन डिटेल भी सामने आ गई है।

इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो की जानकारी हमें पैशनेटगीक्ज़ वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार यह अपकमिंग इनफिनिक्स स्मार्टफोन IMEI database पर स्पॉट हुआ है। इस सर्टिफिकेशन साइट पर Infinix GT 50 Pro को X6891 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में हालांकि फोन की अधिक डिटेल्स सामने नहीं आई है लेकिन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट होने के बाद यह माना जा सकता है कि इनफिनिक्स जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश कर देगी।

Infinix GT 50 Pro गेमिंग फोन के तौर पर ही पेश किया जाएगा। हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए इस स्मार्टफोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट किया जाएगा। यह मोबाइल प्रोसेसिंग को स्मूथ रखेगा और साथ ही डिवाइस को हीट होने से भी रोकेगा। इस फोन में हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा जिसके साथ फास्ट टच सैंपलिंग रेट मिलेगी। यह देखना रोचक होगा कि क्या इनफिनिक्स जीटी 50 प्रो में भी मोबाइल यूजर्स को जीटी 30 प्रो की ही तरह डेडिकेटेड गेमिंग शोल्डर मिलेंगे या नहीं।

Infinix GT 30 Pro की ही बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में कंपनी ने XBoost Gaming Engine और VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ AI बेस्ड थर्मल डिटेक्शन भी दिया है। गेमिंग शोल्डर बटन के साथ ही इसमें X-axis लीनियर मोटर भी लगाई गई है। यह मोबाइल फोन LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक पर काम करता है।

Infinix GT 30 Pro

इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी फोन 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसपर 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz टच सैंपलिंग रेट, 2304Hz PWM डिमिंग, 1100निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए Infinix GT 30 Pro स्मार्टफोन में 5,500mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह मोबाइल 10W वायर्ड और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स से लैस है। इंडिया में इस मोबाइल को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Infinix GT 30 Pro Price
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here