Infinix GT 50 Pro की बैटरी और मेमोरी डिटेल्स लीक, Dimensity 8400 Ultimate के साथ आ सकता है फोन

Infinix के अपकमिंग गेमिंग-फोकस्ड स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। यह डिवाइस TUV सर्टिफिकेशन और Wi-Fi Alliance डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसकी बैटरी कैपेसिटी, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी से जुड़ी अहम डिटेल्स देखने को मिली हैं। इसके साथ ही Carlcare वेबसाइट के जरिए भारतीय बाजार के लिए इसके मेमोरी वेरिएंट्स का भी खुलासा हो गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
TUV सर्टिफिकेशन के अनुसार, Infinix GT 50 Pro को मॉडल नंबर X6891 के साथ 26 जनवरी 2026 को सर्टिफाई किया गया है। जिसका सर्टिफिकेट नंबर JPTUV-182948 बताया जा रहा है। हालांकि सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इससे पहले की सर्टिफिकेशन रिपोर्ट्स में इसी मॉडल नंबर को Infinix GT 50 Pro माना गया था।
लेटेस्ट लिस्टिंग में दो अलग-अलग बैटरी कैपेसिटी 6340mAh और 5990mAh का जिक्र है। जिन्हें मार्केटिंग के दौरान क्रमशः 6,500mAh और 6,000mAh के तौर पर पेश किया जा सकता है। इससे उम्मीद है कि आगामी Infinix GT 50 Pro के अलग-अलग बाजारों के लिए अलग बैटरी वेरिएंट्स लॉन्च हो सकते हैं।
भारतीय बाजार की बात करें तो Carlcare की ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉडल नंबर X6891 को साफ तौर पर Infinix GT 50 Pro के रूप में देखा जा सकता है। इस लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हुआ है कि भारत में यह स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन 256GB और 512GB में आ सकता है। यानी कंपनी इस डिवाइस को हाई-परफॉरमेंस पसंद करने वालों के लिए ला सकती है।
सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन से सामने आई है, जहां Infinix GT 50 Pro को 30 जनवरी को सर्टिफिकेशन आईडी WFA138328 के साथ अप्रूवल मिला है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है और 2.4GHz व 5GHz दोनों फ्रीक्वेंसी बैंड्स को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ ही फोन में Wi-Fi 6 (802.11ax) सपोर्ट मिल सकता है। जबकि पूर्व के Wi-Fi स्टैंडर्ड्स जैसे a/b/g/n/ac के लिए भी सपोर्ट मौजूद रहेगा। सिक्योरिटी फीचर्स के तौर पर इसमें WPA2 और WPA3, Wi-Fi Agile Multiband और WMM सपोर्ट की जानकारी भी दिख रही है।
परफॉरमेंस से जुड़ी जानकारी Geekbench डेटाबेस से सामने आई है, जहां इसी मॉडल नंबर X6891 को Android 16 के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग के अनुसार, Infinix GT 50 Pro फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया जा सकता है। डिवाइस में करीब 12GB RAM हो सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो फिलहाल Infinix की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले साल Infinix GT 30 Pro को पूर्व में मई में मलेशिया में और फिर जून में भारत में लॉन्च किया गया था। हालांकि इस बार लॉन्च जल्दी भी संभव हो सकता है। हम आपको आगे भी इससे जुड़ा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।