
सस्ते स्मार्टफोंस बनाने में माहिर टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘हॉट11’ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Infinix HOT 11 और Infinix HOT 11S नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ली है। इनफिनिक्स हॉट 11 को सिर्फ 8,999 रुपये तथा हॉट 11एस को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जो फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
Infinix HOT 11 Specification
इनफिनिक्स हॉट 11 को कंपनी की ओर से 6.6 इंच की फुलएचडी+ ड्रॉपनॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90.5प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो सपोर्ट करती है। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 आधारित एक्सओएस 7.6 पर पेश हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक के हीलियो जी70 चिपसेट पर रन करता है। इंडियन मार्केट में इस फोन ने 4 जीबी रैम के साथ एंट्री ली है जो 64 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Infinix HOT 11 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें क्चॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है तथा साथ ही एआई लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन डुअल एलईडी फ्लैश वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,200एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : देखें किस देश में कितना है iPhone 13 Price, कहीं पर सिर्फ 58700 रुपये तो कहीं है 1,06,000 रुपये तक हाई!
Infinix HOT 11S Specification
इनफिनिक्स हॉट 11एस को कंपनी की ओर से 6.78 इंच की फुलएचडी+ पंचहोल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 11 आधारित यह फोन एक्सओएस 7.6 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के सााि 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Infinix HOT 11S के रियर कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स हॉट 11एस में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : 24 सितंबर को लॉन्च होगी Realme Narzo 50 सीरीज, इन फीचर्स के दम पर करेगी Xiaomi के फोन्स का मुकाबला
Infinix Price और Sale
Infinix HOT 11 को कंपनी की ओर से 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और यह फोन आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट पर 7 Degree Purple, Silver Wave, Emerald Green और Polar Black कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Infinix HOT 11S स्मार्टफोन को 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे Green Wave, Polar Black और 7 Degree Purple कलर में इसी 21 सितंबर से ही खरीदा जा सकेगा।





















