
स्मार्टफोन कंपनी रियलमी 24 सितंबर को भारतीय मार्केट में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी देते हुए बताया है कि 24 सितंबर को Realme Narzo 50 सीरीज को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के अंदर किन फोन को लाया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, माना जा रहा है कि सीरीज के अंदर Narzo 50A के साथ Narzo 50, Narzo 50 Pro और Narzo 50i होंगे। भारत में Narzo 30 सीरीज के सक्सेसर के रूप आने वाली Realme Narzo 50 सीरीज के अलावा कंपनी अपने नए AIoT प्रोडक्ट से भी पर्दा उठाएगी।
Flipkart पर होगी सेल
लॉन्च डेट के सामने आते ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Realme Narzo सीरीज की एक माइक्रोसाइट क्रिएट कर दी है। इस माइक्रोसाइट में Realme Narzo 50A के कुछ फीचर्स का खुलासा भी किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार रियलमी नारजो 50ए में मीडियाटेक हीलियो जी85 गेमिंग प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 6,000एमएएच की बैटरी होगी जो 53 दिनों की स्टैंडबाए टाइम देगी। साथ ही फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा होगा, जिसमें 50MP प्राइमरी, 2MP पोर्टेट लेंस और 2MP माइक्रो लेंस होगा।
Realme Narzo 50 सीरीज इंडिया लॉन्च
Realme Narzo 50 सीरीज के इंडिया लॉन्च के साथ कंपनी Realme Band 2 और Smart TV Neo 32-inch को पेश कर सकती है। वहीं, रियलमी नारजो 50 सीरीज के अंदर आने वाले Narzo 50A और Narzo 50i की कुछ जानकारी सामने आ चुकी है। लेकिन, अभी तक Narzo 50 और Narzo 50 Pro को लेकर कोई भी लीक सामने नहीं आया है, जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो सके। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ सस्ता Realme C25Y हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये
Realme Narzo 50i की स्पेसिफिकेशन्स
हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार रियलमी नारज़ो 50आई स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 2GB RAM के साथ ही 32GB Storage दिए जाने की बात कही गई है। वहीं लीक की मानें तो Realme Narzo 50i के बड़े मॉडल में 4GB RAM और 64GB Storage देखने को मिल सकती है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने हाल ही में ट्वीट कर यह दावा किया गया है कि यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में Mint Green और Carbon Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Realme Narzo 50A के बाद आया Narzo 50i, इस 2GB RAM वाले फोन का दाम हो सकता है 6,999 से भी कम
Realme Narzo 50A की स्पेसिफिकेशन्स
इसी सीरीज़ के रियलमी नारज़ो 50ए स्मार्टफोन की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स और डिटेल्स के अनुसार यह मोबाइल फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Narzo 50A को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। चर्चा है कि रियलमी नारज़ो 50ए स्मार्टफोन में मौजूदा Realme Narzo 30A स्मार्टफोन की ही तरह 6,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।




















