Infinix Hot 70 स्मार्टफोन FCC पर स्पॉट, 5600mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और नया डिजाइन आया सामने

Infinix अपने अपकमिंग Hot सीरीज स्मार्टफोन Infinix Hot 70 को जल्द लॉन्च कर सकता है। पिछले महीने से यह डिवाइस अलग-अलग सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर नजर आ रहा है। वहीं, अब इसे FCC डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स और डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
FCC लिस्टिंग के अनुसार, आगामी इंफिनिक्स स्मार्टफोन को X6895 और X6895B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। जिनके FCC IDs क्रमशः “2AIZN-X6895” और “2AIZN-X6895B” हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों मॉडल Infinix Hot 70 के ही वेरिएंट्स हैं, जिनमें बैटरी कैपेसिटी को लेकर अंतर देखने को मिल सकता है।
बैटरी डिटेल्स की बात करें तो “X6895” मॉडल में BL54DX बैटरी दी जा सकती है, जिसकी कैपेसिटी 5430mAh बताई गई है। वहीं “X6895B” वैरियंट में BL-54DX बैटरी मिल सकती है, जिसकी कैपेसिटी 5600mAh हो सकती है। खास बात यह है कि “X6895B” मॉडल में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। जबकि दूसरे वैरियंट की चार्जिंग डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं।
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो दोनों वेरिएंट्स में GSM, WCDMA, LTE, WiFi 5, Bluetooth (BR + EDR + BLE), FM और NFC सपोर्ट मिलेगा। जबकि नेविगेशन के लिए GPS, GLONASS, BDS और Galileo जैसे सिस्टम्स का सपोर्ट मिल सकता है।
डिजाइन के मामले में FCC लिस्टिंग में सामने आया है कि आगामी Infinix Hot 70 में पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। जिसमें तीन कटआउट्स होंगे। इनमें दो सर्कुलर और एक स्क्वायर शेप कटआउट शामिल है, जबकि LED फ्लैश मॉड्यूल के बाहर अलग से दिया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप हल्का उभरा हुआ नजर आ सकता है। डिवाइस का साइज 167.92mm × 79.12mm × 7.64mm बताया गया है, जिससे यह स्लिम प्रोफाइल के साथ आ सकता है।
FCC लिस्टिंग में 4GB RAM और 256GB स्टोरेज का भी जिक्र किया गया है, जिससे लगता है कि फोन किफायती सेगमेंट में बड़े स्टोरेज के साथ आ सकता है।
फिलहाल Infinix ने इसकी लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लगातार नजर आने के बाद कहा जा सकता है कि Infinix Hot 70 का लॉन्च जल्द हो सकता है। आने वाले दिनों में इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।