6,999 रुपये में लॉन्च होगा 5000एमएएच बैटरी, 4जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरे वाला Infinix Hot 8

Join Us icon

Infinix बता चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘हॉट सीरीज़’ को बढ़ाने वाली है और इसके तहत Infinix Hot 8 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी सितंबर की 4 तारीख को अपना यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारेगी। Infinix Hot 8 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स हम पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बता चुके हैं वहीं अब लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत भी सामने आ गई है। लीक में सामने आया है कि Infinix Hot 8 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Hot 8 की कीमत का खुलासा फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर हुआ है। फ्लिपकार्ट ने अपनी माइक्रोसाइट पर Infinix Hot 8 का प्रोडक्ट बनाया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा हुआ है। इस लिस्टिंग से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि कंपनी के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह Infinix Hot 8 भी फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं इस शॉपिंग साइट पर इस फोन की शुरूआती कीमत 6,999 रुपये बताई गई है।

Infinix Hot 8 4th september india launch 6999 price 4gb ram triple rear camera

इन डिटेल्स का हुआ खुलासा

फ्लिपकार्ट पर बने प्रोडक्ट पेज पर Infinix Hot 8 की कीमत के साथ ही इस फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स के हिंट भी दिए गए हैं। पेज पर कहा गया है कि Infinix Hot 8 में 3जीबी + 32जीबी से अधिक पावर दी जाएगी। याद दिला दें कि हमनें पहले ही Infinix Hot 8 के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर करने के साथ ही बता दिया था कि यह फोन 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। यह भी पढ़ें : Lenovo Z6 Pro के साथ 5 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होंगे Lenovo K10 Note और A6 Note

Infinix Hot 8 को लेकर इस पेज पर बताया गया है कि यह फोन 6-इंच से बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा और इसमें 4,000एमएएच के बड़ी बैटरी दी जाएगी। वहीं यह पुख्ता हो गया है कि इनफिनिक्स का यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं लीक में यह भी सामने आया है कि कंपनी इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश करेगी जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 1500 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा यह भी पढ़ें : Jio स्मार्ट हाईब्रिड सेट-टॉप बॉक्स की पहली झलक आई सामने

Infinix Hot 8 को आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के पी22 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। Infinix Hot 8 डुअल सिम फोन होगा जो 4G एलईटी सपोर्ट करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट पर बने प्रोडक्ट पेज पर कंपनी कल भी Infinix Hot 8 से जुड़ी किसी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करेगी। बहरहाल फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स के लिए 4 सितंबर का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here