5000एमएएच बैटरी और पंच-होल डिसप्ले के साथ Infinix Hot 9 इंडोनेशिया में हुआ लॉन्च

Join Us icon

91मोबाइल्स ने इस सप्ताहंत ही एक एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश की थी जिसमें बताया गया था कि टेक कंपनी इनफिनिक्स अपनी ‘हॉट सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Infinix Hot 9 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इनफिनिक्स इंडिया की वेबसाइट पर यह फोन टीज़ किया जा चुका है जो अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक देगा। लेकिन इंडिया लॉन्च से पहले ही  Infinix Hot 9 को आज इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। यह फोन लो बजट सेग्मेंट में ही उतारा गया है जो आने वाली 27 मार्च से वहां सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लुक व डिजाईन

Infinix Hot 9 की लुक और डिजाईन की बात करें तो पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन चारों किनारों के नैरो बेजल्स वाली है तथा डिसप्ले के उपरी दाईं ओर पंचहोल दिया गया है। इसी होल में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में दाईं ओर चार कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में लगे हैं तथा बाईं ओर फ्लैश लाईट के साथ सेंसर डिटेल लिखी गई है। बैक पैनल पर ही चौकोर आकार का फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट और दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।

Infinix Hot 9 launched in india with 5000mah battery punch hole display quad rear camera

स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Hot 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है जो एक्सओएस 6 पर काम करता है। हालांकि फोन में प्रोसेसर कौन सा दिया गया है यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन आशा है कि इनफिनिक्स हॉट 9 में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A31 का प्रोडक्ट पेज हुआ लाईव, जल्द होगा भारत में लॉन्च

इंडोनेशिया में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि भारत में भी Infinix Hot 9 का यही वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Hot 9 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। यहां आपको बता दें कि इंडिया आने वाले Infinix Hot 9 में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

Infinix Hot 9 launched in india with 5000mah battery punch hole display quad rear camera

Infinix Hot 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इंडोनेशिया में इनफिनिक्स हॉट 9 को Rp 1,699,000 में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 7,500 रुपये के करीब है। यह तय है कि इंडिया आने वाला Infinix Hot 9 इंडोनेशियन वर्ज़न से अधिक पावरफुल होगा, वहीं फोन की भारतीय लॉन्च डेट के लिए अभी इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here