Samsung Galaxy A31 का प्रोडक्ट पेज हुआ लाईव, जल्द होगा भारत में लॉन्च

Join Us icon

Samsung ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Samsung Galaxy A41 लॉन्च किया है। यह फोन जापान में पेश हुआ है जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में एंट्री लेगा। गैलेक्सी ए41 के टेक मंच पर आने के बाद अब सैमसंग इसी सीरीज़ का एक और नया फोन भारत में लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी ए सीरीज़ का नया फोन Samsung Galaxy A31 लिस्ट कर दिया गया है जिसने पुष्टि कर दी है कि सैमसंग इस डिवाईस को अब जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

Samsung Galaxy A31 के प्रोडक्ट पेज कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर ऑफिशियल हो गया है। वेबसाइट पर फोन के नाम की जगह मॉडल नंबर लिखा हुआ है जो SM-A315F/DS है। बता दें कि कुछ दिनों पहले सैमसंग की रशियन साइट पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ गैलेक्सी ए31 का प्रोडक्ट पेज लाईव किया जा चुका है। सैमसंग ने हालांकि अभी यह नहीं बताया है कि Galaxy A31 कब तक इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा लेकिन प्रोडक्ट पेज के बाद जल्द ही फोन के मार्केट में आने की बात कही जा सकती है।

Samsung Galaxy A31 product support page goes live in india model number SM-A315F/DS launch soon

Samsung Galaxy A31

सैमसंग गैलेक्सी ए31 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ यह फोन 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही वेबसाइट ने कहा था कि यह स्मार्टफोन बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 64 जीबी मैमोरी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज शामिल रहेगी। वहीं Samsung Galaxy A31 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किए जाने की बात भी वेबसाइट के जरिये सामने आई थी।

Samsung Galaxy A41

सैमसंग गैलेक्सी ए41 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.1 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड होगी। कंपनी ने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 को एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। सैमसंग इस फोन को विभिन्न मार्केट्स में अलग-अलग चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy A31 product support page goes live in india model number SM-A315F/DS launch soon

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A41 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A41 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

यह भी पढ़ें : आ रहा है Infinix Hot 9, 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ए41 को जापान की वेबसाइट पर एक ही वेरिएंट में दिखाया है। यह वेरिएंट 4 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। भारत में फोन के कितने वेरिएंट आएंगे इस बारे में सैमसंग ने अभी जानकारी नहीं दी है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A41 में 15वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 आईपी रेटिड है जो इसके पानी व धूल से सुरक्षित रखता है वहीं जापान में इस फोन को ब्लू, व्हाईट और ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here