4 जीबी रैम और पंच-होल डिसप्ले के साथ आ रहा है Infinix Hot 9 Pro, लॉन्च से पहले ही देखें फोटो और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

टेक ब्रांड Infinix ने कुछ समय पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘हॉट सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन Infinix Hot 9 लॉन्च किया है। पिछले दिनों ही यह खबर सामने आई थी कि कंपनी इंडिया में भी जल्द ही अपनी इस सीरीज़ को बढ़ाने वाली जिसके तहत Infinix Hot 9 Pro नाम से फोन लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में यह डिवाईस गूगल प्ले कंसोल पर भी सामने आया था। वहीं अब लॉन्च से पहले ही इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो की रियल फोटो और फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी सामने आ गई है।

Infinix Hot 9 Pro की लुक व डिजाईन के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। लुक के मामले में यह फोन काफी हद तक इनफिनिक्स हॉट 9 जैसा ही है। फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन के चारों किनारें बेजल लेस है तथा उपरी बाईं ओर सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

infinix-hot-9-pro-real-photo-look-design-color-variant-4gb-ram-64gb-storage-specs-revealed

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो का रियर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर स्थित है। यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार है ​जिसमें बाईं ओर चार कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में स्थित है तथा बाईं ओर फ्लैश लाईट के साथ लेंस डिटेल लिखी गई है। Infinix Hot 9 Pro के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन भी दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फोन के पावर बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड रखा जाएगा।

Infinix Hot 9 Pro

इनफिनिक्स हॉट 9 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हमें मिली जानकारी के अनुसार यह फोन 6.6 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो फुलएचडी+ स्क्रीन रेज्ल्यूशन वाली हो सकती है। हॉट 9 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन में 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि उम्मीद है कि Infinix इस फोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च करेगी। इस फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

Infinix Hot 9

इनफिनिक्स हॉट 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड आधारित है जो एक्सओएस 6 पर काम करता है। हालांकि फोन में प्रोसेसर कौन सा दिया गया है यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन आशा है कि इनफिनिक्स हॉट 9 में मीडियाटेक हीलियो चिपसेट दिया जा सकता है।

infinix-hot-9-pro-real-photo-look-design-color-variant-4gb-ram-64gb-storage-specs-revealed

इंडोनेशिया में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Infinix Hot 9 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। यहां आपको बता दें कि इंडिया आने वाले Infinix Hot 9 में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

यह भी पढ़ें : इंडिया में ​TikTok यूजर्स की गिनती 61 करोड़ के पार, पूरी दुनिया में 2 बिलियन बार हुआ डाउनलोड

Infinix Hot 9 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इंडोनेशिया में इनफिनिक्स हॉट 9 को भारतीय करंसी अनुसार 7,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। उम्मीद की जा सकती है कि इंडिया में Infinix Hot 9 Pro स्मार्टफोन हॉट 9 की अपेक्षा कुछ अधिक एडवांस होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here