Infinix Note 11 series और InBook X1 लैपटॉप दिसंबर में होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Infinix अगले महीने दिसंबर में भारत में Infinix InBook X1 लैपटॉप और Infinix Note 11 series के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। Infinix INBook X1 लैपटॉप कंपनी का पहला लैपटॉप है। इसके साथ ही Infinix Note 11 series के स्मार्टफोन जून में लॉन्च किए Infinix Note 10 series के सक्सेसर होंगे। Infinix ने लॉन्च से ठीक पहले अपने लैपटॉप Infinix INBook X1 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने Note 11 सीरीज की भी स्पेक्स शेयर किए हैं। फिलहाल कंपनी ने इन डिवाइसेस के लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है।

Infinix INBook X1 के स्पेसिफिकेशन्स

infinix-x1-notebook

Infinix मार्केट में अपने बजट स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। कंपनी पिछले काफी समय से भारत में अफोर्डेबल कीमत में फीचरपैक स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी Xiaomi, Redmi, Realme, और Nokia की तरह लैपटॉप सेगमेंट में उतरने जा रही है। कंपनी का पहला लैपटॉप Infinx INBook X1 अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह लैपटॉप Noble Red, Starfull Grey, और Aurora Green कलर में पेश किया जा सकता है।

Infinix ने अपने अपकमिंग लैपटॉप के कुछ फीचर्स भी शेयर किए हैं। इनफिनिक्स के लैपटॉप को कंपनी Intel Core i3, i5, और i7 प्रोसेसर के वेरिएंट में लॉन्च करेगी। इसके साथ ही ये लैपटॉप मल्टी यूटीलिटी Type-C चार्जिंग केबल के साथ आएगा। फिलहाल इनफिनिक्स के लैपटॉप को लेकर ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। कंपनी ने पिछले महीने फ्लीपीन्स में लैपटॉप लॉन्च किए थे। यह भी पढ़ें : iQOO करेगा Xiaomi से सीधा मुक़ाबला, Redmi Note 11 सीरीज़ की टक्कर में ला रहा iQOO U5 सीरीज

Infinix Note 11 series के स्पेसिफिकेशन्स

Infinix Note 11 और Note 11 Pro को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया है। अब कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन के साथ Infinix InBook X1 लैपटॉप को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। Infinix Note 11 series के लैपटॉप की बात करें तो इसमें FHD+ AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। Infinix का कहना है कि अपकमिंग Note 11 series के स्मार्टफोन्स की कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक होगी। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि वह Free Fire खेलने वाले गेमर्स के लिए लिमिटेड एडिशन भी पेश करेगी। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द देगा दस्तक, लॉन्च से पहले IMEI पर हुआ लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here