
Infinix ने कुछ दिनों पहले अपकमिंग Infinix Zero X स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। Infinix Zero X को कंपनी पिछले काफ़ी समय से ट्वीटर पर टीज कर रही है। Infinix Zero X स्मार्टफोन 13 सितंबर को लॉन्च होना है। कुछ दिनों पहले, XDA Developers ने Infinix Zero X स्मार्टफोन की फोटो शेयर की थी। अब GSM Arena ने दो फोटो शेयर की है जो हूबहू Infinix के स्मार्टफोन की तरह है, जो स्पार्कल डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है।
मिलेगा शानदार कैमरा सेटअप
GSM Arena की रिपोर्ट में कहा गया है कि Infinix के इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में 13mm का अल्ट्रावाइड लेंस और पेरिस्कोप कैमरा लेंस भी दिया जाएगा। इनफिनिक्स के पेरिस्कोप कैमरा लेंस की फोकल लेंथ 125mm और 5x जूम और अपर्चर f/3.4 बताया गया है। ये कैमरा डिटेल इनफिनिक्स ने कैमरा सेटअप में लिखी हुई हैं।
पेरिस्कोप कैमरा लेंस
पेरिस्कोप कैमरा लेंस की बात करें तो यह कैमरा सेटअप के बॉटम में दिया गया है। कैमरा सेटअप में इस जूम कैमरा को लेकर कहा गया है कि इसकी फोकल लेंथ 125mm और अपर्चर f/3.4 है। ये दोनों स्पेक्स पेरिस्कोप लेंस के हैं, लेकिन इनफिनिक्स का यह अब तक का सबसे अपग्रेडेड कैमरा सेटअप है। इससे पहले कंपनी अपने कुछ स्मार्टफ़ोन में 2x ज़ूम कैमरा ऑफ़र कर चुका है। यह भी पढ़ें : Airtel ने पेश किया 15GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन वाला नया Recharge, क्या अब होगी Jio को परेशानी
108MP प्राइमरी कैमरा
इनफिनिक्स पहली बार अपने स्मार्टफ़ोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देगा। फ़िलहाल यह जानकारी नहीं है कि यह कौन सा कैमरा सेंसर है। हाई रेजलूशन वाला सेंसर हाई क्वालिटी डिजिटल ज़ूम ऑफ़र करता है जो कि पेरिस्कोप के बीच पुल का काम करती है। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही अपकमिंग स्मार्टफोन में 13mm अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo X70, Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां





















