Infinix Note 50s 5G+ बनेगा 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सेगमेंट का सबसे पतला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/infinix-note-50s-5g-plus-slimmest-144hz-curved-display-phone-leaked.jpg
Highlights

Infinix Note 50x 5G के बाद ब्रांड अब अपनी नई Note 50 सीरीज में एक और स्मार्टफोन Infinix Note 50s 5G+ को 18 अप्रैल को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन स्लिम डिजाइन और एक नई सेंट टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। वहीं, लॉन्च से पहले 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से Infinix Note 50s 5G+ से जुड़ी और भी जानकारियां हासिल हुई हैं।

Infinix Note 50s डिस्प्ले (लीक)

फिलहाल सूत्रों से हमें इतनी ही जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि इस फोन का डिजाइन Infinix Note 50x जैसा ही होगा, यानी इसमें ऑक्टागोनल शेप वाला कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर होंगे और प्राइमरी सेंसर 64MP का होगा। इसके अलावा, इसमें एक्टिव हैलो लाइट और कर्व्ड एजेस भी देखने को मिलेंगे। फोन Titanium Grey, Marine Drift, और Ruby Red कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Infinix Note 50s की सेल Flipkart के जरिए ऑनलाइन की जाएगी।