18 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा यह अनूठा मोबाइल फोन, बैक कवर से आएगी खुशबू!

Join Us icon

इनफिनिक्स ने पिछले महीने 27 मार्च को भारत में ‘नोट 50’ सीरीज का पहला फोन Infinix Note 50x 5G+ लॉन्च किया है। यह मोबाइल 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है जो Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं आज कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इस सीरीज का विस्तार करते हुए अब Infinix Note 50s 5G+ इंडिया में लॉन्च करेगी। फोन लॉन्च डेट और इससे जुड़ी अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Infinix Note 50s 5G+ इंडिया लॉन्च डेट

इनफिनिक्स नोट 50एस 18 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने इसे 5जी प्लस फोन कहा है। ब्रांड द्वारा फोन लॉन्च डेट के साथ ही इसकी फोटो भी शेयर की गई है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इनफिनिक्स के अनुसार यह 5G+ फोन इंडिया में Titanium Grey (Metallic Finish), Ruby Red (Metallic Finish) और Marine Drift Blue (Vegan Leather, Scent-Tech) कलर मॉडल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोन से आएगी खुशबू

सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन सच है कि इस फोन से खुशबू आएगी! इनफिनिक्स नोट 50एस में कंपनी ने Microencapsulation Technology (माइक्रोएनकैप्सुलेशन तकनीक) का इस्तेमाल किया है। इस टेक्नोलॉजी के चलते फोन के मरीन ​ड्रिफ्ट ब्लू कलर मॉडल के बैक पैनल हमेशा महकता रखेगा। इसे हाथ से रगड़ने पर किसी इत्र की तरह वह खुशबू आपके हाथ से भी आने लगेगी। इसे कंपनी ने Scent-Tech फीचर का नाम दिया है।

Infinix Note 50x 5G+ स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 7300 Ultimate
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 12GB Extended RAM
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 45W 5,500mAh Battery

कीमत : यह इन​फिनिक्स मोबाइल दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का रेट 12,999 रुपये है।

डिस्प्ले : इनफिनिक्स नोट 50एक्स स्मार्टफोन में 6.78-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस : Infinix Note 50x 5G+ फोन में प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन Mali-G615 GPU मिलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट 50एक्स 5जी प्लस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस इनफिनिक्स मोबाइल में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Note 50x 5G+ तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Infinix Note 50X Price
Rs. 13,499
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here