Infinix Note 60 Pro का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक, FCC से सामने आई बड़ी जानकारी

Infinix ने CES 2026 के मंच से Infinix Note 60 सीरीज के लॉन्च का ऐलान किया था। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है इससे पहले Infinix Note 60 Pro को FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसमें न सिर्फ इसके अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, बल्कि इसके रियर डिजाइन की झलक भी देखी गई है। बता दें कि बेस मॉडल Infinix Note 60 भी कुछ सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो चुका है। उम्मीद है यह दोनों फोंस जल्द ही एंट्री ले सकते हैं। आइए, आगे प्रो की लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।
FCC सर्टिफिकेशन में Infinix Note 60 Pro को मॉडल नंबर X6878 के साथ देखा गया है। जिसका FCC ID 2AIZN-X6878 है। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन यही मॉडल नंबर पहले इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी सामने आ चुका है। इसलिए इसे Infinix Note 60 Pro माना जा रहा है।
डिजाइन की बात करें तो Infinix Note 60 Pro का रियर बेस मॉडल Infinix Note 60 के समान हो सकता है। फोन के पीछे ऑक्टागोनल शेप में हॉरिजॉन्टली प्लेस्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश दिख रहा है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही NFC भी देखने को मिलता है, जिससे NFC सपोर्ट की पुष्टि होती है।
FCC डॉक्यूमेंट्स के साथ शेयर की गई इंटरनल इमेजेस के मुताबिक, Infinix Note 60 Pro में 5850mAh की रेटेड बैटरी दी जा सकती है। जबकि इसकी टिपिकल कैपेसिटी 6000mAh बताई गई है। बैटरी की जानकारी पर गौर करें तो यह रिचार्जेबल Li-ion पॉलिमर बैटरी होगी। जिससे बेहतर बैटरी लाइफ की उम्मीद की जा रही है।
बड़ी बात यह है कि FCC की इंटरनल इमेजेस में फोन के चिपसेट की जानकारी भी सामने आई है। डिवाइस में SM7635-000-AC मार्किंग वाला प्रोसेसर दिखा है, जो Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का कोडनेम है। यह जानकारी पहले सामने आए Geekbench लिस्टिंग से भी मिलती-जुलती है, जिसमें Infinix Note 60 Pro के Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने की बात सामने आई थी।
कनेक्टिविटी के मामले में FCC पर देखा गया है कि आगामी फोन में Qualcomm WCN6750 कनेक्टिविटी चिप मिल सकती है, जो 802.11ax Wi-Fi और Bluetooth 5.2 को सपोर्ट कर सकती है। यह चिप WLAN, Bluetooth और Bluetooth Low Energy यानी BLE के लिए इंटीग्रेटेड सपोर्ट देती है। साथ ही 2.4GHz, 5GHz और 6GHz बैंड्स पर सिंगल-बैंड Wi-Fi ऑपरेशन को सपोर्ट करती है।
FCC पर आई इमेज से यह भी संकेत मिलता है कि Infinix Note 60 Pro 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जा सकता है। इससे साफ होता है कि कंपनी इस डिवाइस को परफॉरमेंस-फोकस्ड मिड-रेंज सेगमेंट में लेकर आ सकती है।
अब तक देखी गई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से लगता है कि Infinix आने वाले हफ्तों में Note 60 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान कर सकता है। हम इस श्रृंखला को लेकर आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।