200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Infinix Note 60 Ultra, रेंडर में दिखा अनोखा लुक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/infinix-note-60-ultra-200mp-camera-7000mah-battery.jpg

Infinix अपनी Note सीरीज का विस्तार करते हुए Infinix Note 60 Ultra लेकर आ रही है। इसे लेकर टीजर भी जारी हो चुका है। बीते दिन इसकी एफसीसी लिस्टिंग भी सामने आ चुकी है। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले, 91mobiles ने टिप्स्टर पारस के जरिए इस फोन के डिजाइन रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस एक्सक्लूसिव तौर पर शेयर किए हैं। लीक डिटेल्स के मुताबिक यह अब तक का सबसे बढ़िया Note डिवाइस हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

डिजाइन की बात करें तो Infinix Note 60 Ultra में सबसे खास फीचर बैक की तरफ दिखाई देने वाला सेकेंडरी डिस्प्ले एलिमेंट लग सकता है। कैमरा आइलैंड का लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro सीरीज से मिलता-जुलता दिखा है। रेंडर में Glyph-स्टाइल क्लॉक डिस्प्ले भी नजर आ रही है, जिससे लगता है कि कंपनी डिजाइन में कुछ नया और अलग करने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि यह सेकेंडरी डिस्प्ले फंक्शनल होगा या सिर्फ डिजाइन एलिमेंट के लिए दिया जाएगा लेकिन यह उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो कुछ अलग तलाश रहे हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी Infinix Note 60 Ultra फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2.5D कर्व्ड डिजाइन के साथ आ सकता है। मिड-रेंज सेगमेंट में 120Hz अब आम हो चुका है, लेकिन 144Hz अभी भी ज्यादा तर गेमिंग फोकस्ड फोंस तक सीमित है। ऐसे में यह डिस्प्ले बढ़िया साबित हो सकता है।

कैमरा सेटअप Infinix Note 60 Ultra की सबसे बड़ी हाइलाइट बन सकता है। लीक के अनुसार इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा 8MP का सेकेंडरी लेंस और 50MP का तीसरा कैमरा भी शामिल हो सकता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek का Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है, जो मिड-रेंज गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है। स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक Infinix Note 60 Ultra में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायर्ड व वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। मिड-रेंज कैटेगरी में इतनी फास्ट वायरलेस चार्जिंग कम ही देखने को मिलती है। यानी इस मामले में भी यह ग्राहकों को ज्यादा लुभा सकता है।

लीक स्पेसिफिकेशंस को जानकर लगता है Infinix Note 60 Ultra मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Realme और Xiaomi जैसे ब्रांड्स के साथ हो सकता है। हम आपको आगे भी कोई अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।