
Infinix ने महीने ही भारतीय बाजार में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला Infinix Hot 8 स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है तथा फिलहाल मार्केट में सिर्फ 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। Infinix Hot 8 की सफलता के बाद अब कंपनी एक और नया डिवाईस लाने की तैयारी में है। Infinix बेहद ही जल्द अपने नए स्मार्टफोन को Infinix S5 नाम के साथ लॉन्च करने वाली है।
91मोबाइल्स को Infinix S5 से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन बेहद ही जल्द भारतीय बाजार में कदम रखने वाला है और कंपनी इस फोन को दिवाली से पहले बाजार में उतार देगी। Infinix S5 की सबसे बड़ी खासियत है कि यह डिवाईस इनफिनिक्स ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो पंच-होल डिसप्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। Infinix S5 की कंपनी का लो बजट डिवाईस होगा और इस फोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगा।
Infinix S5
इनफिनिक्स के आगामी स्मार्टफोंस को लेकर 91मोबाइल्स को जानकारी मिली है कि इस फोन की कीमत कंपनी 10,000 रुपये से कम ही रखेगी। गौरतलब है कि Infinix S5 इस प्राइज़ सेग्मेंट में लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला पंच-होल डिसप्ले स्मार्टफोन होगा। Infinix S5 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा, यानि फोन के बैक पैनल पर चार रियर कैमरे दिए जाएगे। यह भी पढ़ें : Redmi Note 8 Pro अमेज़न इंडिया पर हुआ लिस्ट, 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा यह 64 MP कैमरे वाला फोन
Infinix S5 के बैक पैनल पर मौजूद चारों कैमरा सेंसर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित होंगे तथा इस कैमरा सेटअप के दाईं और एलईडी फ्लैश लगी होगी। Infinix S5 के रियर पैनल पर ही बीच में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन भी दिया जाएगा। Infinix S5 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट मौजूद रहेगा। Infinix S5 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।
Infinix Hot 8
इनफिनिक्स हॉट8 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से Infinix Hot 8 को 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung का सबसे पावरफुल टैबलेट डिवाईस Galaxy Tab S6 इंडिया में लॉन्च, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान
Infinix Hot 8 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स हॉट 8 में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए Infinix Hot 8 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
Infinix S5 की इंडिया में लॉन्च होने की तारीख और इसकी जल्द ही पाठकों को बताई जाएगी।





















