
बजट स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनी Infinix जल्द ही नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफ़ोन Infinix Smart 5A के नाम से मार्केट में लॉन्च होगा। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन हाल में ही लॉन्च किए Infinix Smart 5 का टोन-डाउन वेरिएंट होगा। Infinix Smart 5 स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने भारत में इस साल फ़रवरी में लॉन्च किया था। अब कंपनी Infinix Smart 5A स्मार्टफ़ोन के साथ नए एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Infinix Smart 5A स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले इससे जुड़ी कुछ जानकारियां लीक हो गई हैं।
Infinix Smart 5A स्मार्टफ़ोन कब होगा लॉन्च?
Infinix Smart 5A स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 19 जुलाई से 23 जुलाई के बीच में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। इसके साथ ही Infinix Smart 5A स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके कलर वेरिएंट्स को लेकर जानकारी सामने आई है। इनफिनिक्स का यह अपकमिंग स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – ओसियन वेब, केट्जल स्यान और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में पिरामिड शेप डिजाइन दिया जा सकता है। इनफिनिक्स के अपकमिंग Smart 5A स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M52 5G में मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस के साथ 5G की रफ्तार, क्या आ रहे Xiaomi और Realme के बुरे दिन?
Infinix Smart 5 स्पेसिफिकेशन्स और फीचस
Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को कंपनी ने फरवरी में लॉन्च किया था। इनफिनिक्स के इस फोन में 6.82-इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजलूशन HD+ है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इनफिनिक्स के इस फोन के बैक पैनल में टेक्चर डिजाइन के साथ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल किया गया है। इस फोन के बैक पैनल में कैमरा सेटअप के साथ साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के Helio G25 SoC के साथ पेश किया है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही इनफिनिक्स के इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। Infinix Smart 5 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6,000mAh की बैटरी दी है। इनफिनिक्स का यह फोन Android 10 OS पर रन करता है। Infinix Smart 5 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल VoLTE, VoWiFi, microUSB पोर्ट, Bluetooth 5.0, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन को फ्लिपकार्ट से 7,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।





















