AI लर्निंग फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Infinix XPAD 30E, जानें इंडोनेशिया कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/infinix-xpad-30e-launched-price-specs-ai-features-indonesia.jpg

Infinix ने अपनी टैबलेट रेंज को आगे बढ़ाते हुए Infinix XPAD 30E पेश कर दिया है। यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और ऑनलाइन लर्निंग करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है। कंपनी ने इसमें AI आधारित लर्निंग टूल्स और बजट फ्रेंडली स्पेसिफिकेशंस दिए हैं, जिससे यह इस सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकता है। आइए, आगे खूबियां और प्राइस विस्तार से जानते हैं।

Infinix XPAD 30E में 11 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इस पर 60Hz रिफ्रेश रेट और 440 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट है। इस स्क्रीन को TUV Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे लंबे समय तक पढ़ाई या वीडियो देखने के दौरान आंखों पर कम असर पड़ सकता है।

Infinix XPAD 30E टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसके AI Learning टूल्स हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें 1,20,000 से ज्यादा फ्री एजुकेशनल रिसोर्सेज हैं, जो टेक्स्टबुक-अलाइन कोर्स और एक्सरसाइज के साथ आते हैं। AI Tutor फीचर Photo Solving सपोर्ट करता है, जो नौ भाषाओं जैसे Chinese, English (Indian और Niger डायलैक्ट सहित), French, Indonesian, Russian, Urdu, Spanish, Turkish और Filipino में काम कर सकता है। Tap to Ask फीचर फिलहाल English और Russian में उपलब्ध है। इसके अलावा AI Creation और AI Screen Recognition जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो Infinix XPAD 30E टैबलेट XOS 15 पर रन करता है। जो Android 15 पर आधारित है। इसमें MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और ऑनलाइन क्लासेज के लिए अच्छा माना जा सकता है। Shopee Indonesia लिस्टिंग के अनुसार इसमें 4GB RAM और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज है, जिसे microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Infinix XPAD 30E के कैमरा की बात करें तो लिस्टिंग में ऊपर 8MP का जिक्र है, जबकि नीचे 5MP/8MP रियर कैमरा का जिक्र किया गया है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है, जो लैंडस्केप वीडियो सपोर्ट और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

पावर बैकअप के लिए Infinix XPAD 30E में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE के साथ फिजिकल SIM सपोर्ट मिलता है, जिससे कॉलिंग और डेटा दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मल्टी-डिवाइस कोलैबोरेशन फीचर के जरिए फोन, टैबलेट और लैपटॉप के बीच स्क्रीन मिररिंग और डेटा शेयरिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा Wi-Fi 5, Bluetooth, 3.5mm हेडफोन जैक और OTG सपोर्ट मिलता है।

कीमत की बात करें तो Infinix XPAD 30E का 4GB+128GB वैरियंट इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 यानी करीब 12,879 रुपये का है। यह टैबलेट Dreamy Blue, Forest Green और Deep Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। हालांकि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी इसकी लिस्टिंग नहीं हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया जाएगा। जबकि आप यहां क्लिक कर इसकी shopee लिस्टिंग देख सकते हैं।

यदि आप स्टूडेंट हैं या ऑनलाइन लर्निंग, ई-बुक रीडिंग और वीडियो क्लासेज के लिए बजट टैबलेट की तलाश में हैं, तो Infinix XPAD 30E कम कीमत में सही विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।