
पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि 28 जून को यूएस की कंपनी इनफोकस अपना फोन भारत में लॉन्च करने वाला है और आज कंपनी ने इनफोकस टर्बो 5 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है जहां इसकी शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। जैसा कि टर्बो नाम से ही स्पष्ट है कंपनी ने इसे बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
बड़ी बैटरी वाला यह फोन रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है अर्थात आप अपने फोन का उपयोग पावर बैंक के रूप में कर सकते हैं और इससे किसी दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि लगातार उपयोग के बाद भी यह लगभग दो दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ ही 34 दिन के स्टैंडबाई का दावा किया है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 की जानकारी हुई लीक, 7एनएम चिपसेट पर होगा निर्माण
इनफोकस टर्बो 5 में आपको 5.2-इंच एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी 720×1280 पिक्सल है। मीडियाटेक एमटी 6737 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.2गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन दो मॉडल में उपलब्ध है। 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 2जीबी की रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप इसमें 32जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
वनप्लस 5 आज से सेल के लिए हुआ उपलब्ध, 75जीबी मुफ्त 4जी डाटा के साथ आर्कषक आॅफर
फोटोग्राफी के लिए इनफोकस टर्बो 5 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। यह फोन दोहरा सिम सपोर्ट के साथ उपलब्ध है जहां आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। फोन को एंडरॉयड के नए आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर पेश किया गया है। भारतीय बाजार में 2जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 6,999 रुपये है जबकि 3जीबी रैम वाले फोन के लिए आपको 7,999 रुपये चुकाने होंगे।


















