
टेक कंपनी इनफोकस ने पिछले साल दिसबंर में अपना डुअल रियर कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन इनफोकस विज़न 3 लॉन्च किया था। यह फोन 6,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए पेश किया गया था। वहीं अब 91मोबाइल्स को सूत्रों से जानकारी मिली है कि कंपनी आने वाली 18 अप्रैल को इस फोन का नेक्स्ट वर्ज़न भारत में लॉन्च करने वाली है और इस फोन को विज़न 3 प्रो नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार इनफोकस कंपनी आने वाली 18 अप्रैल को ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के कंपनी जो नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी वह पिछले साल लॉन्च हुए विज़न 3 का अपग्रेड वर्ज़न विज़न 3 प्रो होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन भी ट्रेंड में चल रही 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।
Imagine security #BeyondYourVision. pic.twitter.com/7he9EszHmC
— InFocus India (@InFocus_IN) April 12, 2018
इनफोकस विज़न 3 में जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी दी गई थी वहीं विज़न 3 प्रो स्मार्टफोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। सूत्र के अनुसार 18 अप्रैल को आॅफिशियल होने के साथ ही यह फोन उसी दिन से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा और इस फोन की कीमत 10,000 रुपये के करीब होगी।
इनफोकस विज़न 3 प्रो को मैटल बॉडी पर पेश किया जाएगा तथा इसमें डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। इनफोकस का यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से लैस होगा और पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी और पावरफुल बैटरी देखने को मिलेगी। आने वाली 18 अप्रैल को कंपनी इस फोन से पर्दा उठाने वाली है। इनफोकस विज़न 3 प्रो की पुख्ता कीमत के लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।


















