
रिलायंस जियो ने 0 रुपये वाला 4जी फीचर पेश करके इंडियन मोबाईल मार्केट को एक अलग ही राह दिखा दी है। 1,500 रुपये की सिक्योरिटी के बदले में मिलने वाले इस जियोफोन को टक्कर देने के लिए हाल ही में जहां आईडिया ने 4जी फीचर फोन लाने की घोषणा की थी वहीं टेक कंपनी इंटेक्स ने अपनी 4जी फीचर फोन की सीरीज़ ही देश में लॉन्च कर दी है। ‘नवरत्न‘ नाम से पेश की गई सीरीज़ में कुल 9 स्मार्ट फीचर फोन पेश किए गए हैं जो 700 रुपये से लेकर 1,500 रुपये के बीच है। इनमें 8 2जी फीचर फोन हैं जबकि 1 4जी फोन होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि दिवाली तक ये फोन भारत में उपलब्ध होंगे।
इंटेक्स द्वारा पेश की गई ‘नवरत्न‘ सीरीज़ में कुल 9 स्मार्ट फीचर फोन शामिल है जो 4जी वोएलटीई से लेकर 2जी इंटरनेट कनेक्टिविटी सपोर्ट करते है। कंपनी की ओर से इन सभी फोन्स को 700 रुपये से लेकर 1500 रुपये के भीतर रखा गया है। जो इस 71वें स्वतंत्रता दिवस पर देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। आईये नज़र डालते है इन सस्ते स्मार्ट फीचर्स फोन पर:
जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया ला रहा है 2,500 रुपये में फोन, जिसमें चलेगा फेसबुक व्हाट्सऐप
टर्बो प्लस 4जी
इस सीरीज़ में इंटेक्स की ओर से पेश किया फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ आता है, जो 2.4-इंच की क्यूवीजीए डिसप्ले से लैस है। यह फोन भी जियोफोन की तरह डुअल-कोर प्रोसेसर के साथ काईओएस सिस्टम पर रन करेगा।
फोन में 512एमबी की रैम के साथ 4जीबी की मैमोरी देखने को मिलेगी जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए फ्रंट वीजीए कैमरा भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

इको सीरीज़
इंटेक्स की नवरत्न सीरीज़ के तहत तीन इको मॉडल निकाले गए हैं, जो 1.8-इंच की क्यूक्यूवीजीए डिसप्ले से लैस है।
इको 102 प्लस में वायरलैस एफएम और कैमरे के साथ 800एमएएच की बैटरी दी गई है। तथा यह फोन करंसी चैक फीचर से लैस होगा।
इको 106 प्लस में भी वायरलैस एफएम और कैमरा दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 1,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की मैमोरी को 32जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकेगा।
इको सेल्फी में फ्लैश के साथ फ्रंट और कैमरा दिया गया है। इको सीरीज़ के अन्य फीचर्स के साथ ही इसमें 1,800एमएएच की बैटरी दी गई है।
शाओमी-मोटो को टक्कर देने हॉन्गकॉग की कंपनी ने मारी भारत में एंट्री, लॉन्च किए दो सस्ते स्मार्टफोन
टर्बो सीरीज़
इस सीरीज़ के तहत दो मॉडल आते हैं जो 2.4-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करते हैं।
टर्बो शाईन 32जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज़ के साथ वायरलैस एफएम और 1,400एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने में सक्षम है।
टर्बो सेल्फी 18 में भी इंटेक्स ने फ्लैश के साथ रियर और फ्रंट कैमर दिया है। यह फोन 1,800एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
अल्ट्रा सीरीज़
इस सीरीज़ का अल्ट्रा 2400प्लस मॉडल 2.4-इंच की डिसप्ले से लैस है। इसमें फ्लैश के साथ कैमरा दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए 2,400एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की स्टोरेज को 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
अल्ट्रा सेल्फी मॉडल 2.8-इंच की डिसप्ले से लैस है तथा रियर व फ्रंट कैमरे के साथ ही इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
ब्लैकबेरी ने लॉन्च किया बेहद ही स्टालिश स्मार्टफोन कीवन
लॉयन जी10
इंटेक्स का यह फोन 2.4-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है। बेहतरीन कैमरे के साथ ही यह 1,450एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है तथा फोन की मैमोरी को 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।



















