
अगर आप 2025 में iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस साल अक्टूबर में Apple अपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च कर सकता है। लेकिन इससे पहले ही पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, इस समय iPhone iPhone 14 (128GB) मॉडल को कम कीमत में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन की कीमत को बैंक ऑफर्स की मदद से और भी सस्ती दर पर खरीद सकते हैं। अगर देखा जाए तो यह ऑफर उन लोगों के लिए खास है, जो एक प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं, बिना अपनी जेब पर ज्यादा बोझ डाले। आइए आगे आपको इस ऑफ डील की पूरी जानकारी देते हैं।
iPhone 14 की कीमत में भारी गिरावट
- iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही iPhone 14 सीरीज की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब आप iPhone 14 128GB को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो यह फोन ऑनलाइन सेलिंग प्लेटफॉर्म Croma पर सिर्फ ₹50,990 में खरीदा जा सकता है।
- फोन को Midnight, Starlight, Purple और Blue कलर ऑप्शन में लिया जा सकता है।
- यह तो सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट है, लेकिन क्रोमा के अन्य ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
- आपको बता दें कि इंडिया में आईफोन 14 साल 2022 में (128GB) मॉडल 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था। यानी अभी फोन लॉन्च प्राइस से 28,910 रुपये सस्ता मिल रहा है।
बैंक ऑफर्स और कैशबैक
क्रोमा ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक Credit और Debit Card (ICICI Bank, HSBC Bank, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, State Bank of India, HDFC Bank) पर ₹1000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर्स के साथ भी फोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
iPhone 14 की स्पेसिफिकेशन
- iPhone 14 में 6.1 इंच की डिस्प्ले है।
- फोन में A15 बायोनिक चिपसेट है और 512 जीबी तक की स्टोरेज है।
- फोन में 12 मेगापिक्सल प्राइमरी और दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का है।
- फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
- कैमरे के साथ HDR वीडियो के साथ 4K रिकॉर्डिंग और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है।
क्या आपको iPhone 14 खरीदना चाहिए?
iPhone 14 को पिछले साल सितंबर 2022 में पेश किया गया था। लेकिन, अब सवाल है कि आपको इसे खरीदना चाहिए या नहीं, इसका जवाब निश्चित रूप से हां है। वह इसलिए क्योंकि यह प्रीमियम हार्डवेयर के साथ आता है। हालांकि फोन पुराने A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है। लेकिन, फिर भी आपको इसके परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं मिलेगी। इसके अलावा पिछली पीढ़ी के iPhones की तुलना में कैमरों में कुछ सुधार किए गए हैं और इसकी बैटरी भी अच्छी है।










