25000 रुपये सस्ता बिक रहा iPhone 14, जानें कहां से खरीदें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/iPhone-14-with-Rs-25000-discount-know-where-to-buy.jpg
Highlights

एप्पल के स्मार्टफोन का क्रेज देश और दुनिया में सभी वर्ग के लोगों में है। हालांकि ज्यादा कीमत के चलते कई लोग एप्पल फोन ले नहीं पाते हैं, लेकिन अब आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। क्योंकि  फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 14, 25,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। आइए, आगे आपको इस मोबाइल पर मिल रही डील, इसके स्पेसिफिकेशंस और सभी वैरियंट की कीमत के बारे में डिटेल में बताते हैं।

Apple iPhone 14 डील प्राइस और कहां से खरीदें

लॉन्च प्राइस छूट डील प्राइस
79,999 रुपये 25,000 रुपये (128GB) 54,999 रुपये
89,900 रुपये 25,000 रुपये (256GB) 64,999 रुपये
1,09,900 रुपये 25,000 रुपये (512GB) 84,999 रुपये

अगर आप iPhone 14 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो यह ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर इस बड़े डिस्काउंट के साथ मिल जाएगा जिसकी लिंक हमने नीचे हाईलाइट की है। भारतीय बाजार में इस फोन को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ऑफर प्राइस में सिर्फ 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस प्राइस के अलावा कंपनी कुछ बैंक और कार्ड के साथ ऑफर दे रही है। जैसे- यदि आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो अतिरिक्त 5 प्रतिशत तक का कैशबैक पा सकते हैं। वहीं आईडीएफसी बैंक के प्लेटिनम और सिग्नेचर डेबीड कार्ड पर 750 रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं कंपनी सेल के दौरान 4,901 रुपये के अतिरिक्त कैशबैक या कूपन का भरोसा दे रही है। इन ऑफर्स के साथ फोन का प्राइस और भी कम हो जाता है।

Flipkart लिंक

क्या आपको यह डील लेनी चाहिए?

अगर आप Apple iPhone 14 खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील एक बेहतरीन मौका है। iPhone 14 में दमदार A15 Bionic चिप, सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, और बेहतर कैमरा सिस्टम मिलता है। ₹25,000 की सीधी छूट इसे और भी आकर्षक बना देती है। खासकर जो यूजर iPhone 13 या उससे पुराने मॉडल से अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय सही है। फोन पर अपग्रेड बोनस भी मिलेगा।

iPhone 14 स्पेसिफिकेशंस

*नोट: यह डील इस लेख के प्रकाशित होने के समय लाइव थी। हालांकि, इसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बदला जा सकता है।

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors