
अगर आप नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आमतौर पर यह फोन 69,900 रुपये की कीमत पर आता है, लेकिन इस समय Vijay Sales पर इसका 128GB वैरियंट सिर्फ 58,190 रुपये में मिल रहा है, जो कि एक बड़ा डिस्काउंट है। यह ऑफर खासतौर पर ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन पर उपलब्ध है। इसके अलावा, अगर आप बैंक ऑफर्स का फायदा लेते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है। वहीं Bigbasket पर यह फोन और भी सस्ता सिर्फ 52,790 रुपये में मिल रहा है, जो इसे और आकर्षक डील बना देता है।
विजय सेल्स पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें, तो अभी फोन का 128GB वैरियंट सिर्फ 58,190 रुपये में मिल रहा है। HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 6 महीने या उससे ज्यादा अवधि के लिए 3,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि 3 महीने की EMI पर 500 रुपये की छूट मिलती है। HSBC कार्ड पर 7.5% तक (3,000 रुपये तक) की छूट, Yes Bank पर 5% (2,500 रुपये तक) और Bank of Baroda कार्ड पर 10% (3,000 रुपये तक) का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
वहीं अगर आप Flipkart से खरीदते हैं, तो इसकी कीमत 59,900 रुपये है, लेकिन Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड पर 2,995 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही, 46,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जो आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो Apple iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का पावरफुल A16 Bionic चिपसेट मिलता है, जो पहले Pro मॉडल्स में इस्तेमाल हुआ था, जिससे यह फोन स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस देता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512GB तक का ऑप्शन मिलता है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए काफी है।
कैमरा सेटअप भी इस फोन की बड़ी खासियत है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, साथ ही 2x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 4K तक सपोर्ट करता है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को भी अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है।
बैटरी की बात करें, तो इसमें 3349mAh की बैटरी दी गई है, जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार लगभग 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा, IP68 रेटिंग मिलने की वजह से यह फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है।
अगर आप सोच रहे हैं कि यह फोन खरीदना चाहिए या नहीं, तो मौजूदा कीमत पर Apple iPhone 15 एक बैलेंस्ड प्रीमियम स्मार्टफोन बन जाता है। इसमें आपको पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा, प्रीमियम डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है। हालांकि इसमें 120Hz ProMotion डिस्प्ले नहीं है, लेकिन फिर भी यह रोजमर्रा के इस्तेमाल, गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए बढ़िया ऑप्शन है।













