iPhone 16 का प्राइस बदला! iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद Apple ने बढ़ाया रेट

Join Us icon

हम इंडियन्स की आदत बन चुकी है कि जब भी कोई नया Apple iPhone लॉन्च होने वाला होता है तो पहले ही प्लान बना लेते हैं कि अब पहने वाले आईफोन का रेट कम हो जाएगा तो उसे खरीदेंगे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। जो लोग सोच कर बैठे थे कि iPhone 18 लॉन्च होने के बाद iPhone 16 सस्ता हो जाएगा, उन्हें तगड़ा झटका लगा है। आईफोन का प्राइस कम होने की बजाय बढ़ा दिया गया है और अब आईफोन 16 अपने सबसे महंगे रेट पर आ गया है।

iPhone 16 का प्राइस

आईफोन 16 पर प्राइस हाइक हुआ है। एप्पल ने अपने नए मोबाइल आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को लॉन्च करने के तुरंत बाद दो जेनरेशन पुराने iPhone 16 का रेट बढ़ा दिया है। इस आईफोन की कीमत में पूरे 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह मोबाइल 128GB स्टोरेज के साथ 79,900 रुपये की शुरूआती कीमत पर लाया गया था जो बाद में 10,000 रुपये प्राइस कट के बाद 69,900 रुपये का हो गया था। लेकिन अब 20 हजार रुपये महंगा होने के बाद आईफोन 16 की कीमत 89,900 रुपये हो गई है।

iPhone 16 की स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 16 में 6.1-इंच की Dynamic Island वाली सुपर रेटिना एक्सडीआर स्क्रीन दी गई है। यह ओएलईडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 2000nits ब्राइटनेस, एचडीआर10 और डॉल्बी विज़न जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। वहीं फोन डिस्प्ले को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए इसपर मजबूत Ceramic Shield glass की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है। याद दिला दें कि आईफोन 16 के साथ ही एप्पल ने न्यू डिजाइन और कैमरा कंट्रोल बटन को अपने मोबाइल्स में शामिल किया था।

प्रोसेसिंग के लिए आईफोन 16 में Apple A18 Bionic चिपसेट दिया गया है जो 3.89गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखत है। एप्पल का दावा है कि आईफोन 16 का सीपीयू इससे पहले वाले आईफोन 15 की तुलना में 40% फास्ट तथा 35% एफिशिएंट है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 17,64,170 AnTuTu score अचीव कर चुका है। आईफोन 16 iOS 26 पर काम करता है जो आने वाले दिनों में एप्पल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 अपडेट हो जाएगा।

iphone 16

फोटोग्राफी के लिए आईफोन 16 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इनके बैक पैनल पर ट्रू टोन फ्लैश से लैस 48MP Fusion सेंसर दिया गया है। यह 26एमएम सेंसर है जो एफ/1.6 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर और 120° फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करने वाला 12 मेगापिक्सल 2एक्स टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए iPhone 16 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

आईफोन 16 में 3,500mAh बैटरी मिलती है। एप्पल का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस आईफोन 16 बैटरी 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 80 घंटे का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 25W MagSafe wireless चार्जिंग तथा 15W Qi wireless चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here