आगामी कम कीमत वाले iPhone 17e के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने

Join Us icon

Apple सितंबर 2025 में अपनी नई iPhone 17 सीरीज को ग्लोबली पेश कर सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार इस लाइनअप का सबसे किफायती मॉडल यानी iPhone 17e अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। यह पूर्व में आए iPhone 16e का अपग्रेड बनकर आ सकता है। जो इसी साल की शुरुआत में आया था। उम्मीद है कि आगामी मॉडल पहले से और भी बेहतर बनाया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक जानकारी आने से पहले ही टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिए इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार आगामी iPhone 17e में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है। जो संभवत वही 60Hz लो-पावर पैनल के साथ आ सकता है। यह iPhone 16e में भी इस्तेमाल किया गया था। इस फोन में भी Dynamic Island लुक बरकरार रखा जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का लेटेस्ट A19 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है। कैमरा सेटअप में फ्रंट पर 12MP का सेंसर हो सकता है। जो 3D फेस रिकग्निशन सपोर्ट कर सकता है। जबकि रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह भी पूर्व में आए डिवाइस की तरह iPhone 17 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल बन सकता है।

यदि तुलना की जाए तो iPhone 17e, iPhone 16e का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। दोनों ही मॉडल्स में डिस्प्ले रिफ्रेश रेट समान रखा सकता है, लेकिन iPhone 17e में नया और ज्यादा पावरफुल A19 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर रह सकती है। वहीं, कैमरा सेटअप में भी सुधार देखने को मिल सकता है क्योंकि पिछले मॉडल की तुलना में यह नया मॉडल बेहतर सेंसर और प्रोसेसिंग पावर के साथ आने की उम्मीद है। iPhone 16e को एंट्री-लेवल iPhone के रूप में अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं, अब देखना होगा कि iPhone 17e के साथ ग्राहक क्या प्रतिक्रिया देते हैं। हालांकि इसके आने में समय लग सकता है इसलिए आपको इंतजार करना होगा।

संभावित लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो iPhone 17 सीरीज का ऐलान सितंबर 2025 में हो सकता है। वहीं, iPhone 17e को 2026 की पहली तिमाही में बाजार में उतारा जा सकता है। कीमत के बारे जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 600 से 700 डॉलर यानी लगभग 55 हजार से 65 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। भारत में भी पूर्व मॉडल की तरह इस बार लॉन्चिंग की संभावना है।

आगामी iPhone 17e उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो iPhone का लेटेस्ट मॉडल तो लेना चाहते हैं लेकिन बजट की दिक्क्त है। इसमें मिलने वाला A19 चिपसेट और iOS अपडेट्स का लंबा सपोर्ट इसे अच्छा ऑप्शन बना सकता है। हालांकि, इसका 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले उन लोगों को निराश कर सकता है जो ज्यादा रिफ्रेश रेट पसंद करते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो iPhone 17e कम कीमत में एप्पल डिवाइस लेने वालों की इच्छा पूरी कर सकता है यदि आप भी उन ग्राहकों में से हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here