iPhone 18 Pro लॉन्च डेट लीक! iPhone 18 की जगह आ सकता है Apple iPhone Ultra

Apple फैंस कंपनी के नए आईफोंस का बेसब्री से इंतजार कर रह हैं। अक्सर सितंबर महीने में ही नई एप्पल आईफोन आते हैं और अब नई सीरीज भी इसी दौरान एंट्री लेगी। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक iPhone 18 series लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, ताजा लीक में नए आईफोंस की लॉन्च डेट और सेल की तारीख सामने आ गई है।
iPhone 18 नहीं होगा लॉन्च!
सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस साल iPhone 18 लॉन्च नहीं होगा। यह बात हम खुद नहीं कह रहे हैं बल्कि तमाम लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। चर्चा है कि इस बार Apple कंपनी आईफोन 18 नहीं लेकर आएगी। इस बेस मॉडल की जगह पर सिर्फ प्रो मॉडल्स को ही पेश किया जाएगा जिनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे।
कुछ लीक्स में अनुसार आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के साथ ही कंपनी iPhone Ultra भी पेश कर सकती है। यह एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन होगा जिसमें दो स्क्रीन दी जाएगी। वहीं अगर सीरीज के बेस मॉडल की बात करें तो लीक्स के अनुसार iPhone 18 अभी लॉन्च नहीं होगा बल्कि कंपनी इसे अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में ला सकती है। आईफोन 18 के साथ iPhone 18e भी जनवरी में लॉन्च हो सकता है।
iPhone 18 Pro लॉन्च डेट
मैक रूमर्स की रिपोर्ट में आईफोन 18 प्रो और आईफोन अल्ट्रा की दो संभावित लॉन्च डेट बताई गई है। अगर पहल कंडीशन को देखें तो रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra 9 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च के तीन दिन बाद 12 सितंबर से इन्हें प्री-ऑडर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है और 18 सितंबर से इन नए एप्पल आईफोंस की सेल शुरू हो सकती है।
वहीं दूसरी संभावना के मुताबिक आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और आईफोन अल्ट्रा की लॉन्च डेट 15 सितंबर तय की जा सकती है। 15 को लॉन्च होने के बाद इन मोबाइल्स के प्री-ऑडर्स 18 सितंबर से शुरू किए जा सकते हैं और 25 सितंबर से इन्हें ब्रिकी के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। दोनों की कंडीशन्स में नए Apple iPhones की सेल शुक्रवार यानी वीकेंड से शुरू हो रही है।
iPhone 18 Pro स्पेसिफिकेशन्स
आईफोन 18 प्रो को कंपनी 2एनएम प्रोसेस पर बने Apple A20 Pro चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। लीक्स की मानें तो इस मोबाइल को 6.3-इंच की LTPO OLED ProMotion डिस्प्ले पेश किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। यह भी Dynamic Island स्क्रीन होगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें वेरिएबल अपर्चर तकनीक वाला 48MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल होंगे। नया आईफोन iOS 27 और Apple C2 5G मॉडम के साथ पेश हो सकता है।
iPhone 18 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
आईफोन 18 प्रो मैक्स की बात करें तो इस मोबाइल को Apple A20 Pro चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। यह भी 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर होगा। इस मोबाइल को बड़ी 6.9-इंच डायनामिक आईलैंड स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह भी LTPO OLED ProMotion डिस्प्ले बताई गई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस मोबाइल में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग भी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 48MP ट्रिपल कैमरा मिलने की उम्मीद है।