
Apple इस साल कुछ ऐसा करने जा रही है जिसका इंतजार कंपनी के फैन कई बरसों से कर रहे थे। खबर है कि इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ एप्पल का फोल्डेबल फोन iPhone Ultra भी लॉन्च हो सकता है। इससे पहले एप्पल कोई भी मुड़ने वाला मोबाइल नहीं लेकर आई है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक आईफोन अल्ट्रा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन तमाम रिपोर्ट्स और लीक के आधार पर हम आपके लिए फोन ओवरव्यू लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपको अंदाजा लग जाएगा कि iPhone Ultra में क्या मिलेगा।
iPhone Ultra डिजाइन
यह एप्पल फोल्डेबल फोन बुक स्टाइल फोल्ड डिजाइन पर लाया जाएगा। यह कुछ-कुछ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसा होगा। एक ओर जहां Galaxy Z Fold8 के साथ सैमसंग ने पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड फोन की शुरुआत कर दी है वहीं एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन पुराने डिजाइन पर ही पेश किया जा सकता है। इस फोन को खोलने यानी अनफोल्ड करने पर किसी टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन सामने आएगी। लीक्स के अनुसार इस फोन की थिकनेस 4.5mm हो सकती है। यानी लीक सही साबित हुआ तो यह सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 8 अल्ट्रा से मोटा होगा जिसकी थिकनेस केवल 4.1mm है।
iPhone Ultra को कंपनी बेहद ही मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश करेगी। इस फोन को टाइटेनियम फ्रेम पर बनाया जा सकता है। वहीं कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस ऐप्पल के फोल्डेबल मोबाइल में कंपनी ऐसे हिज़ पर काम कर रही है, जिसमें Liquid Metal जैसे मटेरियल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोल्डेबल फोन में crease-free display मिल सकती है। यानी फोन को फोल्ड से अनफोल्ड करने के बाद स्क्रीन को कोई भी क्रीज़ दिखाई नहीं देगी। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के प्रोटेक्शन लेयर और डस्ट व वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP रेटिंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
iPhone Ultra डिस्प्ले
आईफोन अल्ट्रा एप्पल का दो डिस्प्ले वाला फोन है। पहले मेन डिस्प्ले की बात करें तो फोन को अनफोल्ड करने के बाद इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.10% का मिल सकती है। वहीं इसमें 7.8-इंच की प्राइमरी स्क्रीन दी जा सकती है। सामने आए लीक्स के अनुसार यह 2460 x 2180 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली Super Retina XDR डिस्प्ले होगी जिसे OLED पैनल पर बनाया जाएगा। इसमें भी 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR और Dolby Vision का सपोर्ट मिल सकता है।
iPhone Ultra में कंपनी 5.5-इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक के अनुसार यह 2380 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी जिसे OLED पैनल पर बनाया जाएगा। आईफोन अल्ट्रा की सेकेंडरी डिस्प्ले पर भी 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision का सपोर्ट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ लीक्स में ऐसा भी सामने आया है कि शायद Apple कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा सकती है। अगर यह रूमर सही साबित हुआ तो iPhone Ultra एप्पल का पहला टच स्क्रीन अनलॉक वाला फोन बन जाएगा।
iPhone Ultra परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में आईफोन अल्ट्रा बेहद ही ताकतवर मोबाइल साबित होगा। लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार इस मोबाइल को कंपनी के नए Apple A20 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू होगा जो नए WMCM यानी वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल सेमीकंडक्टर पैकेजिंग तकनीक पर बना होगा। माना जा रहा है कि यह मौजूद A19 Pro की तुलना में 18% फास्ट प्रोसेसिंग और 30% बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकेगा।
ए20 प्रो चिपसेट के साथ ही ग्राफिक्स के लिए आईफोन अल्ट्रा में एडवांस Apple GPU दिया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह एप्पल आईफोन LPDDR5X RAM पर लाया जाएगा जो बाजार में 512GB से लेकर 2TB Storage ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। अपकमिंग एप्पल फोल्ड फोन आईफोन अल्ट्रा को iOS 27 के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
iPhone Ultra से जुड़े कुछ लीक्स में सामने आया है कि एप्पल कंपनी अपने इस मोबाइल में active cooling system भी लगा सकती है। यह हैवी परफॉर्मेंस टॉस्क में फोन को ठंडा रखेगा और प्रोसेसर, बैटरी व कैमरा हीट होने से रोकगा। फोल्डेबल फोन की बड़ी स्क्रीन को ठंडा रखना और गेमिंग के दौरान टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए एप्पल द्वारा इस फोन में एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
iPhone Ultra Camera
आईफोन अल्ट्रा को कंपनी डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपकमिंग एप्पल फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल + 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर लगाए जा सकते हैं। लीक्स की मानें तो इनमें से एक एफ/1.8 अपर्चर वाला मेन वाइड एंगल लेंस होगा और दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। अगर लीक सही निकलता है तो उन लोगों को निराशा होगी जो iPhone Ultra में telephoto की उम्मीद कर रहे थे।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन अल्ट्रा की मेन स्क्रीन पर अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यानी यह फ्रंट कैमरा स्क्रीन के नीचे लगा होगा और बाहर से दिखाई नहीं देगा। यह 12 मेगापिक्सल का बताया गया है। वहीं फोन की कवर डिस्प्ले पर 24 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया जा सकता है। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस बताया जा रहा है जो एफ/1.9 अपर्चर पर काम करेगा। फोन में ऑप्टिकल ज़ूम और डिजिटल ज़ूम सहित 8K Video का सपोर्ट भी मिलेगा।
iPhone Ultra बैटरी
Apple का नाम उन मोबाइल कंपनियों में आता है जो बेशक अपने डिवाइसेज में कम बैटरी देते हैं लेकिन चिपसेट ऑप्टिमाइज़ेशन के चलते लो एममएच में भी लंबा बैकअप दे सकते हैं। कुछ लीक्स में जहां अपकमिंग फोल्डेबल फोन iPhone Ultra में 4883mAh battery दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं कुछ लीक्स में कहा गया है कि आईफोन अल्ट्रा 5000mAh battery पर भी लॉन्च किया जा सकता है। कुछ लीक्स में सामने आया है कि इस डुअल डिस्प्ले वाले आईफोन में स्पेस को बचाने के लिए एप्पल दो अलग बैटरी सेल का इस्तेमाल भी कर सकती है। फोन की बैटरी ऑप्टिमाइज्ड होगी जो लंबा बैकअप दे सकेगी।
iPhone Ultra को कंपनी 40W फास्ट वायर्ड चार्जिंग तकनीक के साथ पेश कर सकती है। इस फोन में भी USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। वहीं Apple MagSafe का सपोर्ट इस आईफोन में भी देखने को मिल सकता है। यह अपकमिंग आईफोन वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। माना जा रहा है कि कंपनी एप्पल के फोल्डेबल फोन को Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है।
iPhone Ultra प्राइस
एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में $1,999 के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस मोबाइल की कीमत तकरीबन 1,90,990 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं आईफोन अल्ट्रा के टॉप वेरिएंट का प्राइस 2,25,990 रुपये तक जा सकता है। चर्चा है कि Apple इसे कम से कम 4 कलर मॉडल्स में पेश करेगी जिनमें Black, White, Blue और Yellow कलर शामिल हो सकते हैं। लीक्स के अनुसार आईफोन अल्ट्रा 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।
नोट: इस राउंडअप में शामिल सभी फोटोज़ और स्पेसिफिकेशन्स अभी सिर्फ लीक्स में ही सामने आई है। 91मोबाइल्स अभी इनके सही साबित होने की पुष्टि नहीं करता है।























