
Apple ने अपने अगले बड़े लॉन्च इवेंट की डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी 9 सितंबर को Apple Park स्थित Steve Jobs Theater में खास इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट का इनवाइट “Surprise and shine” टैगलाइन के साथ जारी किया गया है। भारतीय समय के अनुसार इवेंट 9 सितंबर की रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस बार का लॉन्च खास होने वाला है, क्योंकि Apple अपने नए iPhone Pro मॉडल्स के साथ पहली बार फोल्डेबल iPhone पेश कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
9 सितंबर को होगा Apple लॉन्च इवेंट
Apple का यह इवेंट 9 सितंबर को सुबह 10 बजे PT पर Steve Jobs Theater, Apple Park में आयोजित होगा। भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत रात 10:30 बजे होगी। कंपनी ने फिलहाल इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone के लॉन्च की उम्मीद है।
iPhone 18 की पूरी सीरीज नहीं होगी लॉन्च?
इस बार Apple के सितंबर इवेंट में iPhone 18 सीरीज के सभी मॉडल्स लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी iPhone 18 और दूसरी-जनरेशन के iPhone Air को 2027 तक के लिए टाल सकती है। ऐसे में 9 सितंबर के इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ फोल्डेबल iPhone Ultra आ सकता है।
यदि ऐसा होता है, तो Apple की सामान्य iPhone लॉन्च पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी आमतौर पर सितंबर इवेंट में iPhone लाइनअप के कई मॉडल्स को एक साथ पेश करती आ रही है।
Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज उसका पहला फोल्ड फोन हो सकता है। जो iPhone Ultra नाम से लीक में सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह बुक स्टाइल फोल्ड जैसा हो सकता है। यानी फोन बंद होने पर बाहर एक डिस्प्ले और खोलने पर अंदर बड़ा स्क्रीन एरिया मिलेगा।
लीक्स के अनुसार iPhone Ultra में 5.3 से 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.6 से 7.8 इंच का बड़ा इनर OLED स्क्रीन मिल सकती है। दोनों स्क्रीन पर 120Hz ProMotion सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इस फोल्डेबल iPhone में Apple का A20 Pro चिपसेट लगाया जा सकता है।
कंपनी इस फोन को सामान्य iPhone मॉडल्स की तुलना में काफी पतला रखने पर काम कर रही है। इसके अलावा नए हिंज सिस्टम का इस्तेमाल किए जाने की भी बात सामने आई है, जो फोल्डेबल फोन के डिजाइन और मजबूती को बेहतर बना सकता है।
iPhone 18 Pro और Pro Max लीक डिटेल्स
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का डिजाइन मौजूदा iPhone 17 Pro सीरीज से काफी मिलता-जुलता रहने की उम्मीद है। हालांकि, दोनों मॉडल्स में छोटे डायनामिक आइलैंड, नए कलर ऑप्शन और कैमरा से जुड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
iPhone 18 Pro Max में 48MP प्राइमरी कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। जिसमें वैरिएबल अपर्चर का सपोर्ट मिल सकता है। इससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में कैमरा पर बेहतर कंट्रोल मिलने की उम्मीद है। दोनों Pro मॉडल्स में Apple का 2nm A20 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत iPhone 17 Pro के मुकाबले करीब 100 डॉलर ज्यादा हो सकती है। भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये रही है। इसलिए नए Pro मॉडल की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं, फोल्डेबल iPhone Ultra की कीमत काफी ज्यादा होने का अनुमान है। रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत करीब 2,000 डॉलर यानी लगभग 1.9 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
यदि आप नए एप्पल डिवाइस के लिए उत्सुक है तो हम आपको 9 सितंबर को Apple इवेंट की पूरी डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










